फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खराब हैंडपंपों की मरम्मत बना चुनौती

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। इन दिनों जल संस्थान हैंडपंप के पार्ट की कमी से जूझ रहा है। जिस कारण शहर में खराब हो रहे हैंडपंपों की मरम्मत चुनौती बन गए हैं। सबसे ज्यादा खराब स्थिति नेहरू नगर एवं सिद्दनपुरा की है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई हैं, वे आसपास लगे हैंडपंपों को तलाश रहे हैं। वहीं, कई बार लोगों को चंदा करके हैंडपंप सही कराना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शहर की जलापूर्ति का जिम्मा जल संस्थान के कंधों पर है लेकिन पिछले कई महीनों से विभाग बजट की कमी से जूझ रहा है। जिस वजह से विभाग में हैंडपंप के विभिन्न सामानों की कमी पड़ गई है। इनमें बासर, पिलनजर, चैकबाल, बैरिंग, एक्सल, चेन, साकिट, रॉड साकिट, पाइप, नट की कमी देखी जा रही है। ऐसे में खराब हैंडपंपों की मरम्मत में समस्या आ रही है। उधर, स्थानीय लोगों का कहना है कि जिन खराब हैंडपंप की मरम्मत की जा रही है, वे कामचलाऊ व्यवस्था में सुधारे जा रहे हैं। ऐसे में हैंडपंप कब खराब हो जाए, यह कह नहीं सकते हैं। कई बार यह नौबत बन जाती है कि स्थानीय लोगों को सामान खरीदने के लिए चंदा एकत्रित करना पड़ता है, तब जाकर हैंडपंप में सामान फिट हो पाता है। विभिन्न मोहल्ले के लोगों ने जिलाधिकारी से हैंडपंपों की मरम्मत के लिए सामान की आपूर्ति कराने की मांग की है, जिससे खराब हैंडपंपों में नया सामान लगवाया जा सके।
----
लोग बोले-हैंडपंपों की समय से मरम्मत आवश्यक है
अमित भारद्वाज, पुष्पेंद्र निरंजन, राघवेंद्र और नीलेश का कहना है कि जल संस्थान की पाइप लाइन का उतनी तेजी से विस्तार नहीं हुआ है, जितनी तेजी से नई बस्तियां निर्मित हो रही हैं। इनमें पाइप लाइन विस्तार की कमी बनी हुई है, ऐसे में लोग हैंडपंप पर निर्भर रहते हैं। इसलिए हैंडपंपों की समय से मरम्मत आवश्यक है।
विज्ञापन

----
कई वार्डों के हैंडपंप खराब हैं
वार्ड नंबर एक सिद्दनपुरा में 19 एवं वार्ड नंबर 03 में 13 हैंडपंप खराब हैं। इससे इन वार्डों में पेयजल की समस्या गहरा रही है। वार्ड नंबर 02 रैदासपुरा में 06 खराब हैंडपंप हैं।
विज्ञापन

-------------
बोले-सभासद
सुरईघाट, खिरका एवं नारायणपुरा कांशीराम आवासीय कॉलोनी में दो-दो हैंडपंप खराब बने हुए हैं।
मुकेश रजक, सभासद, वार्ड नं 2 रैदासपुरा
----
कोई दो महीने तो एक सप्ताह से हैंडपंप खराब हैं। विभाग के पास स्टाफ की कमी भी है। सभी हैंडपंप नहीं सुधारे जाते हैं, जिससे सूची कम नहीं हो रही है।
रामबाबू यादव सभासद, वार्ड नं 3 नेहरू नगर
------
सोमवार को दो हैंडपंप वार्ड में सुधारे गए। दोनों ही हैंडपंप में सामान लगाने के लिए चंदा एकत्रित किया गया, तब जाकर हैंडपंप सही हुए।
रामवती सभासद, वार्ड नं 1 सिद्दनपुरा
जल निगम द्वारा शहर में अब तक 33 हैंडपंप रीबोर के लिए चिह्नित किया जा चुके हैं। खराब हैंडपंप की मरम्मत के लिए सामग्री जल संस्थान से उपलब्ध होगी।
संजीव कुमार, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें