फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं लग पाई अवैध शराब की भट्टी धधकने पर रोक

विज्ञापन
daru - फोटो : daru
विज्ञापन
ललितपुर। अवैध शराब को लेकर प्रशासन भले ही कार्रवाई का दावा कर रहे हो, लेकिन तहसील तालबेहट के ग्राम पंचायत बनगुवां कलां के मजरा बंदरेला में धधक रहीं अवैध शराब की भट्ठियों पर रोक नहीं लग सकी है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार होने से क्षेत्र के कई परिवार बर्बाद हो गए हैं। निर्धनता होने के चलते शराब कारोबारी माफिया किस्म के लोग क्षेत्र की जमीनों पर कब्जा कर रहे हैं। इतना ही नहीं निर्धन लोगों से जबरन शराब बनवाने का कार्य कर रहे हैं। कच्ची शराब न बनाने पर मारपीट की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। शराब की पॉलिथिन को खुले में ही फेंक रहे हैं। साथ ही क्षेत्र में गंदगी होने से किसान परेशान हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कच्ची शराब बिक्री को रोके जाने की मांग को लेकर कई बार शिकायती पत्र दे चुके हैं, इसके बाद भी कार्रवाई नहीं हो सकी है। ज्ञापन पर ग्राम पंचायत खांदी निवासी चैनू, राजाराम, भागीरथ, कल्लू, बाबूलाल, तिलक सिंह, राजपाल, रमेश, रुपलाल, केपी आदि के हस्ताक्षर बने हैं।
बीते दिनों पाया गया था शराब उगलने वाला हैंडपंप
ग्राम पंचायत बनगुवां कला के मजरा बंदरेला में शराब उगलने वाला हैंडपंप पाया गया था। इससे पानी की जगह कच्ची शराब निकलती थी। जिसे पुलिस ने निरीक्षण कर नष्ट किया था, लेकिन अब कारोबार पुन: शुरु हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
ग्राम पंचायत बनगुवां के मजरा बंदरेला में अवैध शराब बनने व बिक्री होने का मामला संज्ञान में आया है। जिस पर कार्रवाई कर शराब बिक्री रोकी जाएगी।
- सुभाषचंद्र, जिला आबकारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें