फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना काल में पैरोल पर छूटे सात बंदी वापस नहीं लौटे

विज्ञापन
jail.jpg - फोटो : jail.jpg
विज्ञापन
ललितपुर। कोरोना काल के दौरान पैरोल पर छोड़े गए सात बंदी एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी वापस नहीं लौटे हैं। जेल प्रशासन ने ऐसे बंदियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण का प्रकोप बढ़ने और जेल में क्षमता से अधिक बंदी होने के कारण शासन के निर्देश पर जिला कारागार से 24 बंदियों को पैरोल पर छोड़ा गया था। इन्हें पहले आठ सप्ताह की पैरोल पर जिला जेल से छोड़ा था, लेकिन बाद में इनकी पैरोल बीते माह की 15 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई थी और इन सभी बंदियों को 16 नवंबर को वापस जिला कारागार लौटना था। शासन से आदेश मिलने पर सभी बंदियों को वापस लौटने के लिए थानों के माध्यम से सूचना दी गई। अब तक 17 बंदी वापस जिला कारागार में अपनी सजा पूरी करने के लिए लौट आए हैं, लेकिन एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सात बंदी वापस नहीं लौटे हैं। जेल प्रशासन ने इसके लिए उन्हें गिरफ्तार कर जिला कारागार लाने के लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। वहीं विभिन्न संबंधित थानों की पुलिस ऐसे बंदियों को खोजने के लिए जा रही है, लेकिन यह बंदी पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।
-----
कोरोना काल के समय जिला कारागार से चौबीस बंदी पैरोल पर छोड़ गए थे, जिनकी समय अवधि 16 नवंबर को खत्म हो गई है। पैरोल पर रिहा किए गए 17 बंदी तो अब तक वापस कारागार में वापस आ चुके हैं, लेकिन सात बंदी अब भी वापस नहीं लौटे हैं। इनकी वापसी के लिए थानों के माध्यम से सूचना भेजी गई थी, लेकिन एक माह बीतने के बाद भी यह नहीं लौटे हैं, इसके लिए पुलिस अधीक्षक व जिलाधिकारी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुरेश कुमार, उप जेल अधीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें