फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान दिवस में नहीं दिया बोलने का मौका

विज्ञापन
greenari.jpeg - फोटो : greenari.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती पर राजकीय इंटर कालेज में मनाए किसान दिवस में भारतीय किसान यूनियन ने आरोप लगाते हुए बताया कि किसानों को अपनी बात कहने का मौका नहीं दिया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय किसान यूनियन को अपनी बात रखने का मौका नहीं दिया गया। इतना ही नहीं शासन के इशारे पर पुलिस का पहरा लगा दिया गया। यहां पर पुलिस ने किसान प्रतिनिधियों को अपनी बात नहीं कहने दी। जिलाध्यक्ष रंजीत यादव ने बताया कि इसको लेकर राज्यमंत्री व सदर विधायक और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें मांग की है कि किसान प्रतिनिधियों को रोका जाना हित में है या अहित में। इसका जवाब किसान संगठन मंत्री व विधायक से 25 दिसंबर को लेंगे, जिसके लिए जिले के किसान संगठन कलेक्ट्रेट से चलकर राज्यमंत्री व सदर विधायक आवास पर पहुंचेंगे। उन्होंने अपील की है कि राज्यमंत्री व विधायक अपने आवास पर मौजूद मिलें, जिससे जवाब मिल सके। ज्ञापन पर मंडल उपाध्यक्ष कीरत बाबा, राम कुमार मुखिया, महामंत्री शब्बीर खान मंसूरी, राजपाल यादव, रवि कुमार, गौतम, धनीराम, भरत सिंह, मलखान सिंह, अरविंद आदि के हस्ताक्षर बने हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें