फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जांच में खाद्य पदार्थों के सात नमूने मिले असुरक्षित, मुकदमाें की संस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। खाद्य सुरक्षा विभाग ने पिछले दो महीनों में कई खाद्य पदार्थों को असुरक्षित पाया है। इनमें तालबेहट से लिए गए लाल मिर्ची के नमूने में सूडान प्रथम व द्वितीय जैसे कैंसरकारी रंग मिले हैं। खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने इन सभी मामलों में मुकदमा दर्ज करने की संस्तुति कर दी है।
विज्ञापन

विभाग बीते कुछ माह से विभिन्न प्रतिष्ठानों में खाद्य पदार्थों की सुरक्षा जांच रहा है। अक्तूबर माह की जांच रिपोर्ट में सात प्रकार के खाद्य पदार्थ असुरक्षित पाए गए। 13 अक्तूबर को मनोहर स्वीट्स बार का मावा असुरक्षित मिला। तालबेहट में प्रिया स्वीट्स का स्नैक्स भी असुरक्षित पाया गया। मयूर जैन की दुकान से लिया गया बेसन के लड्डू का नमूना भी असुरक्षित निकला। तालबेहट के रामलीला मैदान स्थित रूचि ट्रेडर्स से उड़ान ब्रांड के लाल मिर्ची पाउडर का नमूना लिया गया था। कोलकाता की प्रयोगशाला में जांच में इसमें सूडान प्रथम व द्वितीय रंग की मिलावट पाई गई। ये रंग स्वास्थ्य के लिए भारी हानिकारक और कैंसरकारी माने जाते हैं।
कानूनी कार्रवाई का प्रावधान
खाद्य सुरक्षा आयुक्त की संस्तुति के बाद अब दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। लाल मिर्च में मिले सूडान प्रथम और द्वितीय जैसे हानिकारक रंग सेहत के लिए बेहद खतरनाक हैं। ये रंग कैंसरकारी माने जाते हैं, जिससे गंभीर स्वास्थ्य जोखिम होते हैं। इस मामले में न्यायालय द्वारा आजीवन कारावास तक की सजा का प्रावधान है।
विज्ञापन

पूर्व में भी हुई कार्रवाई
बीते दो माह में छह अन्य नमूने भी अधोमानक पाए गए थे। तीस सितंबर को सिद्धि विनायक इंटरप्राइजेज के आम अचार का नमूना अधोमानक मिला। धौर्रा में रिफाइंड ऑयल व बेसन के नमूने भी अधोमानक पाए गए। इस पर साढ़ू एसोसिएट अयोध्या के मैनेजर और बृजकिशोर पर मुकदमा दर्ज हुआ। अगस्त माह में जय द्वारिकाधीश दूध डेयरी का दही, देवनारायण स्वीट्स की आइसक्रीम और बिरधा से पनीर के नमूने फेल हुए। निशा डेयरी का मावा और अपना स्वीट्स के छेने के रसगुल्ले के नमूने भी अधोमानक पाए गए थे।
-
इस माह में प्रयोगशाला से आई जांच रिपोर्ट में सात नमूने असुरक्षित श्रेणी के पाए गए हैं। इन मामलों में संबंधित प्रतिष्ठानों के स्वामियों पर एडीएम कोर्ट में रिपोर्ट दर्ज करने की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

-विनोद कुमार शर्मा, सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय, विनोद कुमार शर्मा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें