ललितपुर। डेंगू व संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 15 स्थानों पर जांच अभियान चलाया। जिसमें कूलर में दस व कंटेनरों में 18 एडीज लार्वा पाए गए। जिन्हें मौके पर लार्वा रोधी दवा का छिड़काव कर नष्ट किया गया।
शुक्रवार को राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत डेंगू व चिकिनगुनिया की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें लगातार शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के साथ ही सरकारी कार्यालयों में रखे कूलर व कंटनरों में जांच की जा रही है। मलेरिया निरीक्षण अजब सिंह, हरिशचंद्र नामदेव, ज्ञानेंद्र गौतम ने शहर के मोहल्ला व सरकारी कार्यालय की जांच की। जिसमें 28 जगह एडीज लार्वा पाया गया। मौके पर ही उन्हें नष्ट किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रताप सिंह ने लोगों केे बताया कि कूलर व कंटेनरों की सप्ताह में एक बार सफाई अवश्य करें। इनको सुखाने के बाद भी दोबारा पानी भरें।