फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: 1.68 करोड़ से बने सात श्मशान घाटों की होगी जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ग्राम पंचायत बंदरगुढ़ा के श्मशान घाट की गुणवत्ता खराब मिलने के बाद प्रशासन ने निर्माणाधीन सभी सात श्मशान घाटों की जांच के लिए टीम का गठन किया है। बंदरगुढ़ा में 58 हजार की रिकवरी निर्धारित की गई है। प्रत्येक श्मशान घाट का निर्माण 24 लाख रुपये से कराया गया है।
ग्रामीण इलाकों में निर्मित होने वाले श्मशान घाटों पर गुणवत्ता का ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसकी पोल मुख्य विकास अधिकारी केके पांडे की तरफ से गठित टीम ने जांच में उजागर की। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम पंचायत बंदरगुढ़ा में रैंडम जांच के लिए टीम का गठन किया। टीम ने पाया कि श्मशान घाट निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया है। पूरा ढांचा बिना किसी तकनीकी सलाह के बना दिया गया। जांच टीम ने अपनी रिपोर्ट सीडीओ को सुपुर्द की। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधान, कंसलटेंट इंजीनियर व सचिव को नोटिस जारी किया। साथ ही 58 हजार रुपये की रिकवरी निर्धारित की है। वहीं, सात अन्य ग्राम पंचायत अंडेला, मुहारा, अड़वाहा, सौजना, कारीटोरन, पाह व गेवरा गुंदेरा में निर्माणाधीन श्मशान घाट की जांच जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी राजेश कुमार सिंह व अभियंता संदीप तिवारी को सौंपी गई है। सभी श्मशान घाट निर्माण में 1.68 करोड़ की धनराशि खर्च की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
बंदरगुढ़ा में निर्माणाधीन श्मशान घाट के कार्य में अनियमितता पाए जाने पर रिकवरी व जिम्मेदारों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, अन्य सात श्मशान घाट की गुणवत्ता की जांच के लिए टीम का गठन किया गया है।
केके पांडे, मुख्य विकास अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें