फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवा सत्याग्रह प्रारंभ करेगी कांग्रेस, आज से चलेगी महारसोई

विज्ञापन
बैठक करते का कांग्रेस के जिला अध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिला कांग्रेस कार्यालय में जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए सेवा सत्याग्रह शुरू करने का निर्णय लिया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा किये जा रहे सेवा कार्यों को भाजपा सरकार रोक नहीं पाएगी। पार्टी द्वारा 6 जून से महारसोई संचालित की जाएगी।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष बलवंत सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए पार्टी द्वारा हर जिले पर सेवा सत्याग्रह शुरू किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले में भी सेवा सत्याग्रह के तहत हर ब्लॉक स्तर पर रसोई संचालित होगी। प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को मजदूर भाइयों की बात रखने पर प्रदेश सरकार ने जिला कारावास में बन्द कराया है, उनका सिर्फ इतना ही दोष है। उन्होंने देश के निर्माता मजदूर भाइयों व बहनों की मदद करना चाही और पैदल चल रहे मजदूर भाइयों को कांग्रेस पार्टी द्वारा बसें भेजीं। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की बढ़ती लोकप्रियता से सरकार बौखला गयी है। यूपी सरकार के इस बर्ताव से सरकार का किसान मजदूर व गरीब विरोधी चेहरा उजागर हो गया है। वैठक में हरीबाबू शर्मा, पुनीत देवलिया एड., बहादुर एड., महिला जिलाध्यक्ष रेखा राजा गौर, डॉ. सुनील खजुरिया, अजय तोमर, मोहन सिंह चन्देल, प्रदीप रिछारिया, राकेश रजक एडवोकेट, नवनीत किलेदार, विनोद मिश्रा, उवेश खान, अंकित यादव, रामअवतार लोधी, महेंद्र पनारी, दीक्षा परमार, कुलदीप पाठक, कल्यान सिंह राजपूत, सुनील अहिरवार आदि उपस्थित रहे।
जताई आपत्ति
नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरीबाबू शर्मा ने शहर में नौकरशाहों द्वारा मुख्यमंत्री कें जन्मदिन मनाने के पोस्टर, होर्डिग्स लगवाने पर अपनी आपत्ति दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि यह सर्विस कंडक्ट रूल के खिलाफ है। अफसर सरकार की नौकरी करते हैं, सरकार किसी भी दल की हो, मुख्यमंत्री कोई भी हो सकता है पर अफसर किसी सरकार के नुमाइंदों का खुलकर जन्म दिवस नहीं मनाते हैं। यह जिले के इतिहास में पहली बार देखा जा रहा है, जब कोई अफसर होर्डिंग लगवा रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें