तालबेहट। कोतवाली के सामने स्थित मंदिर में मंगलवार दोपहर एक अधेड़ अजय उर्फ उज्ज्वल निवासी पाली बिरधा का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर मौके पर गई पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार उक्त अधेड़ तीन दिन पहले शाम को तरगुवा जाने वाले मार्ग पर 66 केवी रोड पर बनी पुलिया से गिरकर घायल हो गया था। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था, जहां उसका उपचार किया गया था। इसके बाद वह चला गया था। सोमवार को सायंकाल वह सीएचसी परिसर में रहा। मंगलवार को उसका शव शिव मंदिर में मिलने की सूचना से हड़कंप मच गया।
सवाल यह है कि जब अधेड़ उपचार के लिए सीएचसी तालबेहट लाया गया था और यदि उसकी हालत गंभीर थी तो उसे मेडिकल कॉलेज रेफर क्यों नहीं किया गया और यदि रेफर किया गया तो वह कौन-से कारण थे कि वह मेडिकल कॉलेज नहीं गया। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि मृतक की पहचान अजय उर्फ उज्ज्वल निवासी पाली बिरधा के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही इस मामले में कुछ कहना उचित होगा।