फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वृद्घ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना पाली अंतर्गत ग्राम एरावनी में सड़क दुर्घटना में बाइक सवार वृद्घ की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। जानकारी मिलने पर कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम जमौरा माफी निवासी दंगल (70) पुत्र पुन्ने अहिरवार बुधवार की देर शाम को करीब सात बजे अपने एक रिश्तेदार के साथ बाइक से कस्बा पाली जा रहा था। वह ग्राम एरावनी के पास ही पहुंचा था कि अचानक से उसकी बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे गिरकर वह घायल हो गया। रिश्तेदार उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गया और वह भर्ती कराने के बाद वहां से चला गया। जानकारी मिलने पर परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए, जहां उसका हाल जाना, लेकिन रात्रि में ही दंगल की हालत खराब होने पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे मुनेश ने बताया कि मृतक के दो बेटे व दो बेटियां हैं और वह दो भाइयों में सबसे बड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें