ललितपुर। बृहस्पतिवार को किए गए वैक्सीनेशन में 18 से 44 वर्ष के 1121 युवाओं ने टीकाकरण कराया। वहीं, 44 से अधिक उम्र के 1510 लोगों ने कोविड वैक्सीन का टीका लगवाया।
कोविड महामारी से बचाव के लिए अधिक से अधिक टीकाकरण जरूरी है। इसके लिए प्रशासन द्वारा लगातार जागरूकता कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही वैक्सीनेशन के लाभ व टीका के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके चलते टीकाकरण के लाभार्थियों की संख्या बढ़ती जा रही है। बृहस्पतिवार को जिला अस्पताल स्थित वैक्सीनेशन केंद्र पर 18 से 44 वर्ष तक के 48 युवाओं ने टीकाकरण का पहला डोज लगवाया। वहीं, जिला महिला अस्पताल में 60, जगदीश मार्केट में 35, सीडीओ कार्यालय में 50, जिला सूचना अधिकारी कार्यालय में 20, बस स्टैंड पर 100, रैन बसेरा में 99, रावर इंटर कॉलेज 76, न्यू पीएचसी गोविंद नगर 50, नेहरूनगर में 21 युवाओं ने वैक्सीनेशन कराया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में पीएचसी बिरधा में 76, जखौरा 100, सीएचसी मड़ावरा में 76, महरौनी में 120, बार में 80, तालबेहट 110 युवाओं ने डोज लगवाया। वहीं 44 वर्ष से अधिक उम्र के 1121 लोगों ने कोविड टीकाकरण कराया।
बृहस्पतिवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए को वैक्सीनेशन शिविर में 18 से 44 वर्ष के 1121 लोगों ने टीकाकरण कराया और 45 वर्ष से अधिक उम्र के 1510 लोगों ने वैक्सीनेशन कराया।
- डॉ. हुसैन खान, नोडल अधिकारी, कोविड टीकाकरण