महरौनी। उपजिलाधिकारी मुहम्मद कमर और पुलिस क्षेत्राधिकारी फूलचंद मय पुलिस बल के नगर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान दुकानदारों से कहा गया कि त्योहार पर सड़क के किनारे अतिक्रमण न करें, अन्यथा कार्रवाई की जाएगी।
इन दिनों दीपावली को देखते हुए बाजार में भारी भीड़ उमड़ रही है, इसे ध्यान में रखकर अधिकारियों ने नगर के भ्रमण करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और व्यापारियों को कोविड नियमों के पालन करने के लिए हिदायद दी। उप जिलाधिकारी मो. कमर ने व्यापारियों को दिशा-निर्देश दिए कि खरीद बिक्री करते समय मुंह को मास्क से ढकें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, साथ ही सैनिटाइज का उपयोग करें। वहीं, यातायात माह के चलते पुलिस क्षेत्राधिकारी फूलचंद ने कहा कि हेलमेट लगाएं व चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। नशा करके वाहन चलाने से दुर्घटना की संभावना अधिक रहती है, इसलिए वाहन चलाते समय नशा न करें, यह कानूनन अपराध भी है। उधर, नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी मधुसूदन जायसवाल ने सड़क किनारे अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी कि शीघ्र ही अतिक्रमण हटा लें वरना, उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर कोतवाल प्रभारी अलमा अहिरवार, एसआई अनुज सहित पुलिस बल उपस्थित रहा।