फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप ने महाराष्ट्र सरकार, सोनिया गांधी और राहुल गांधी का फूंका पुतला

विज्ञापन
अर्णव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में महाराष्ट्र सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पू? - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। पत्रकार अर्नव गोस्वामी की गिरफ्तारी के विरोध में बुधवार की रात अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने महाराष्ट्र सरकार, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। सदर कांटे के समीप पुतला फूंकते हुए उन्होंने अर्नव गोस्वामी की रिहाई की मांग की।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकते हुए कहा कि महाराष्ट्र की गठबंधन वाली सरकार कांग्रेस का हाथों की कठपुतली बनी हुई है। सरकार किसी का घर गिराकर तो किसी निर्दोष को जेल में बंद करके लगातार लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही है। नगर मंत्री हर्षित त्रिपाठी ने कहा कि शिवसेना अब शव सेना हो गई है, जो कांग्रेस के इशारे पर नाच रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।
इस मौके पर जिला संगठन मंत्री सुमित प्रताप, राहुल राजपूत, पीयूष बुंदेला, महेंद्र कुमार, दीपक गुप्ता, भूपेंद्र सिरवैया, अंकित राठौर, रामजी मड़वारी, दीपेंद्र साहू, रितिक कटारे, अरबाज, जुनैद, अफजल, संजय यादव, अक्षय सिंघई, आदित्य सिंघई आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें