फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: तपती गर्मी से हाल बेहाल, पारा 42 डिग्री तक पहुंचा

विज्ञापन
विज्ञापन
- गर्मी से दिनभर जतन करते रहे लोग, कूलर, एसी बंद होते ही पसीना-पसीना हो रहे लोग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। तेज धूप और गर्म हवाओं से आम आदमी का हाल बेहाल है। शुक्रवार को सुबह से ही धूप की तपिश और गर्म हवाओं से पारा 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। इसके चलते लोग दोपहर में धूप से बचाव के लिए जतन करते नजर आए।
नौ तपा शुरू होने में अभी नौ दिन बाकी हैं, लेकिन गर्मी अपने चरम पर है। गर्मी की तपन से लोगों का हाल बेहाल है। नौतपा में सबसे भीषण गर्मी पड़ती है, लेकिन सूर्य की आग उगलती किरणों से शुक्रवार का पूरा दिन खूब तपा। सुबह आठ बजे से ही सूरज की धूप में चुभन थी। नौ बजे से हल्की गर्म हवाएं भी चलने लगीं। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, सूरज की गर्मी से लोग बेहाल हो उठे। सुबह ग्यारह बजे तापमान 38 डिग्री पहुंच गया। दोपहर बारह बजे तापमान 39 डिग्री, दोपहर एक बजे से तीन बजे तक तापमान 41 डिग्री और दोपहर तीन से चार बजे तक तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं, शाम को पांच बजे तापमान फिर से 41 डिग्री और शाम को छह बजे तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहा।
विज्ञापन

देर शाम को भी मौसम में गर्माहट महसूस हो रही थी। दिनभर चुभन भरी तपन के कारण लोगों को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। इसकेे लिए लोग गर्मी से बचाव के लिए तरह-तरह से जतन करते नजर आए। तेेज धूप से बचाव के लिए लोग मुंह पर तौलिया व महिलाएं दुपट्टा बांधकर घरों से निकले। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों से बाजार करने आए बहुत से लोग कंपनी बाग या अन्य छायादार स्थानों पर गर्मी से राहत के लिए बैठे नजर आए। फिलहाल शुक्रवार का पूरा दिन लोगों के लिए तपन भरी भीषण गर्मी में निकला।
विज्ञापन

000000000
फोटो -19,दोपहर में नगर की सड़कों पर पसरा सन्नाटा
तेज धूप से रहे बेहाल
तालबेहट। बृहस्पतिवार को दोपहर बाद बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलने के कारण मौसम में ठंडक थी लेकिन शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। सड़कों पर सन्नाटा छाया रहा। सरकारी कार्यालयों, बैंकों में भीड़ कम रही। शादी समारोह होने के बावजूद दोपहर में बाजार में कम ग्राहक नजर आए। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें