फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली वाहनों को परखा, दस्तावेज जांचे

Sat, 21 Jan 2017 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
lalitpur school news - फोटो : demo
विज्ञापन
एटा में बृहस्पतिवार को हुए स्कूल बस हादसे से सबक लेते हुए ललितपुर एआरटीओ व जिला प्रशासन हरकत में आ गया है। शुक्रवार को एआरटीओ प्रवर्तन द्वारा स्कूलों में संचालित वाहनों की चेकिंग की। तो जिलाधिकारी ने  एक से आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। एआरटीओ ने विद्यालयों प्रबंधनों व अभिभावकों के साथ बैठक करने का निर्णय लिया है।             
विज्ञापन


शुक्रवार को परिवहन आयुक्त द्वारा भी एआरटीओ को स्कूली वाहनों की सख्ती के साथ चेकिंग के आदेश दिए थे। इसके बाद से परिवहन विभाग ने शुक्रवार को स्कूली वाहनों की जांच के लिए अभियान चलाया। शुक्रवार को स्कूल बंद होने की स्थिति में स्कूल प्रबंधनों से वार्ता की और स्कूल पहुंचकर पंजीकृत स्कूली वाहनों की जांच की। एआरटीओ प्रवर्तन ने रानीलक्ष्मीबाई पब्लिक स्कूल, एसडीएस और गुरुदीन महाविद्यालय में जाकर वाहनों के प्रपत्र व मानकों को परखा।

एआरटीओ सोमलता यादव ने बताया कि स्कूली वाहन संचालकों व स्कूल प्रबंधनों को मानकों का ध्यान रखते हुए वाहन संचालन के निर्देश दिए गए हैं। वहीं उन्होंने बताया कि वाहनों से स्कूल जाने वाले बच्चों की सुरक्षा को शीघ्र ही स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों व अभिभावकों के साथ बैठक की जाएगी। इसमें स्कूल प्रशासन के साथ ही अभिभावकों की जिम्मेदारी पर भी चर्चा की जाएगी। एआरटीओ विभाग द्वारा शीघ्र ही स्कूल प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को इस संबंध में पत्र भेजकर बैठक की तारीख सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें