फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टाउन एरिया की दुकानें की हुई इपीओएस मशीन से लैस

Fri, 20 Jan 2017 01:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
town news - फोटो : DEMO
विज्ञापन
टाउन एरिया महरौनी व पाली की उचित दर की दुकानों पर ईपीओएस (इलेक्ट्रानिक पाइंट्स सेल) ने काम करना आरंभ कर दिया है। इससे कार्डधारकों को पहले मशीन पर अपना अंगूठा लगाना पड़ता है। कुछ ही सेकेंडों में कार्डधारक की कुंडली खुल जाती है। मशीन से पहचान की पुष्टि होने पर उसे रियायती दरों को गेहूं और चावल वितरित कर दिया जाता है।       
विज्ञापन

राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा गारंटी योजना के अंतर्गत निर्धन परिवारों को दो रुपये प्रति किलोग्राम गेहूं व तीन रुपये प्रति किलोग्राम चावल वितरित किया जा रहा है। योजना का लाभ वास्तविक परिवारों तक पहुंचाने के उद्देश्य से तमाम उपाय किए जा रहे हैं। विशेषकर वितरण को पारदर्शी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। प्रथम चरण में टाउन एरिया महरौनी व पाली की चार-चार दुकानों  पर ईपीओएस मशीन से लैस लगाई गई है। पाली में विक्रेता शिवलाल की दुकान पर मशीन खराब हो गई है। जिस कारण यहां पुरानी व्यवस्था में राशन बांटा जा रहा है। वहीं, अन्य सभी दुकानों पर मशीनों के माध्यम से ही जनवरी माह का राशन वितरण किया जा रहा है। इस तरह पाली में 303 अंत्योदय, 1098 पात्र गृहस्थियां एवं महरौनी में 133 अंत्योदय एवं 2211 पात्र गृहस्थियों का डाटा आनलाइन हो गया है। उधर, जिला पूर्ति अधिकारी डीएसराम ने बताया कि विक्रेता शिवलाल की दुकान पर नई मशीन आ गई है। जिसे दुकान पर जल्द ही लगा दिया जाएगा। अगले माह से यहां भी मशीन के माध्यम से राशन वितरण आरंभ हो जाएगा। लखनऊ से आनलाइन हुए डाटा में कुछ कार्डधारकों के नाम प्रदर्शित नहीं हो रहे हैं तो कइयों का नाम व आवंटन शून्य दर्शा रहा है। कई कार्डधारकों के नाम के आगे मात्रा व मूल्य का विवरण नहीं आ रहा है। इस प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए खाद्य रसद आयुक्त को पत्र लिखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें