फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कक्षा एक से आठवीं तक के विद्यालय का समय बदला

विज्ञापन
विज्ञापन
- सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक खुलेंगे स्कूल, गर्मी को देखते हुए बीएसए ने आदेश किया जारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी ललितपुर। भीषण गर्मी को देखते हुए बीएसए ने बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत आने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के सभी विद्यालयों के समय में परिवर्तन कर दिया है। अब विद्यालय सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित होंगे।
विज्ञापन

अप्रैल माह में ही जनपद में गर्मी ने अपने तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। दिन-प्रतिदिन तापमान भी बढा़ेतरी हो रही है। गर्मी को देखते हुए विद्यालय के समय में परिवर्तन करने की मांग एक सप्ताह से जिले के विभिन्न शैक्षिक संघ कर रहे थे और डीएम सहित बीएसए को ज्ञापन दे रहे थे। परिषदीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा एक से आठवीं तक के बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए शुक्रवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन करने के लिए आदेश जारी किया। जिसमें बताया कि बेसिक शिक्षा विभाग अंतर्गत आने वाले कक्षा एक से आठवीं तक के परिषदीय प्राथमिक विद्यालय, उच्च प्राथमिक विद्यालय, मान्यता प्राप्त विद्यालय, सहायता प्राप्त विद्यालय, अंग्रेजी माध्यम, सीबीएससी, आईसीएससी, मान्यता प्राप्त विद्यालयों का संचालन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें