फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंदगी का अंबार, बच्चे परेशान

Mon, 25 Jul 2016 01:16 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
administration - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सैदपुर (ललितपुर)। सफाई कर्मी की लापरवाही छोटे-छोटे बच्चों को भुगतनी पड़ रही है। ग्राम करौंछा के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में गंदगी का आलम है। न्याय पंचायत सैदपुर के करोंदा के ग्रामीणों ने  एसडीएम महरौनी को शिकायती पत्र सौंपकर गांव में तैनात सफाई कर्मचारी द्वारा 6 महीने से सफाई न करने का आरोप लगाया है। गांव में सफाई कर्मचारी को भेजे जाने की मांग की है।
विज्ञापन


एसडीएम महरौनी को दिए शिकायती पत्र में बताया गया कि ग्राम पंचायत करोंदा में तैनात सफाई कर्मचारी अपने दायित्वों के प्रति लापरवाही बरत रहा है। कर्मचारी छह माह से गांव में सफाई का कार्य करने नहीं आ रहा है, जिससे पूरे गांव में गंदगी फैली हुई है। खास तौर पर गांव के प्राथमिक विद्यालय एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय के मुख्य द्वार के सामने एवं बाउंड्री वाल के किनारे  गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।  

बारिश में भीग जाने से उसमें से सड़ांध उठती रहती है, जिससे विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों में  संक्रामक बीमारियां फैलने की आशंका बढ़ गई है। वहीं विद्यालय के मुख्य द्वार पर कीचड़ एवं गंदा पानी भरा रहने से बच्चों को निकलने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के पानी की निकासी के लिये नालियां नहीं बनी होने से विद्यालय के गेट पर दो फिट ऊंचा पानी भरा रहता है, जिससे बच्चों को स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने गांव की सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने एवं बरसात के पानी की निकासी के  लिये स्कूल के बाहर नाली बनवाये जाने की मांग की है। मांग करने वालों में वीर सिंह, इंद्रपाल सिंह, भगवत सिंह, मुकेश, मनोज सिंह. निरन सिंह, संतोष सिंह, फूल सिंह, प्रमोद सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें