गुढ़ा बुजुर्ग के प्राथमिक विद्ांलय में सैनीटाइज कर प्रवेश करते शिक्षक
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। लॉकडाउन के बाद बुधवार से परिषदीय विद्यालयों का संचालन प्रारंभ हो गया। इस दौरान अध्यापकों ने विद्यालय में प्रवेश करने से पहले अपने हाथों को सैनिटाइज किया इसके बाद विद्यालय में प्रवेश किया साथ ही विद्यालय के सभी सामानों को सैनिटाइज करके व्यवस्थित किया गया।
नगर क्षेत्र में भी शिक्षकों ने विद्यालय में साफ-सफाई की। विकासखंड मडावरा के प्राथमिक विद्यालय गुढ़ा बुजुर्ग में इंचार्ज प्रधानाध्यापक अनुज दीक्षित ने उपस्थित स्टाफ एवं अभिभावकों को कोविड-19 से बचाव एवं सावधानियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर राहुल साहू, विक्रांत राजा, बृजलाल झा, रेहाना, बबीता साहू, रक्षा राजा एवं रसोइया उपस्थित रहे। उधर, खंड शिक्षा अधिकारी भरत कुमार वर्मा ने नगर के प्राथमिक विद्यालय आजादपुरा, प्राथमिक व उच्च प्राथमिक आदर्श विद्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान एक अनुदेशक नदारद मिलीं। उपस्थिति रजिस्टर का अवलोकन किया तो पता चला कि वह हस्ताक्षर करके बिना किसी सूचना के स्कूल से चली गईं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए नवीन नामांकन कराए जा सकते हैं।