फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर से गायब युवक का शव खेत में फांसी के फंदे पर लटका मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। थाना बार के अंतर्गत ग्राम लड़वारी के मजरा नीमखेरा में रात भर से गायब युवक का शव घर से दूर खेत में नीम के पेड़ पर लटका मिला। मृतक के पिता ने जमीन के विवाद में पुत्र की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

थाना बार के ग्राम लड़वारी निवासी शालिगराम (20) पुत्र हुकुम कुशवाहा की मां की बचपन में मौत हो गई थी, इस कारण उसकी दादी व बहनों का पालन पोषण किया। उसके पिता तीन भाई हैं और उनके पास साढ़े चार एकड़ जमीन है, जिस पर वह तीनों भाई अलग-अलग आपसी बटवारा कर खेती करते थे।
कुछ समय पहले से शालिगराम की दादी उसके एक चाचा के यहां रहने लगी। पिता और चाचा के बीच खेती की जमीन को लेकर विवाद हो गया। दोनों भाईयों के बीच आपस में मारपीट हो गई और मामला बार थाने तक पहुंच गया। हुकुम कुशवाहा पुलिस से पकड़े जाने के डर से घर से रिश्तेदारी में चला गया। बुधवार की रात को करीब नौ बजे शालिगराम घर लौटा और खाना खाने के बाद खेत पर जाने की बात कहकर निकल गया। सुबह होने पर ग्रामीणों ने उसका शव गांव से दूर एक खेत में नीम के पेड़ पर रस्सी से फांसी के फंदे पर लटका देखा। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी रिश्तेदारी में गए उसके पिता को दी, तो पिता लौटकर आया। मृतक के पिता हुकुम ने बताया कि रविवार को भाई से जमीन की बुवाई को लेकर विवाद हो गया था, जिसमें उसे चोटें आई थीं। पिता ने अपने एक भाई पर जमीन की बुवाई के दौरान हुए विवाद को लेकर पुत्र की हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मृतक के पिता व उनके भाई का 3-4 दिन पहले विवाद हुुआ था। मामला उनके पास आया था। अब युवक का शव खेत में नीम के पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटका मिला हे। मामले की हर पहलू पर जांच की जा रही है, जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर कार्रवाई जा जाएगी।
विज्ञापन

- अंजनी कुमार सिंह, थानाध्यक्ष बार।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें