फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीजों को ठंड से बचाव की तैयारियां करें दुरुस्त: डीएम

विज्ञापन
अधिकारियों संग कोविड- 19 कोर कमेटी की बैठक करते जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार। - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने कोविड- 19 कोर कमेटी की बैठक में निर्देश दिए कि कोविड अस्पतालों में मरीजों को लाने-ले जाने के लिए एंबुलेंस, भोजन, पेयजल व दवाओं की उपलब्धता पर्याप्त रखें। मरीजों को ठंड से बचाव हेतु आवश्यक तैयारियां भी दुरुस्त रखें। शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की तैयारी करें।
विज्ञापन

बैठक में 24 घंटे के कोविड परिणामों पर हुई चर्चा में सीएमएस डा. अमित चतुर्वेदी ने बताया कि बृहस्पतिवार को सात केस पॉजिटिव मिले हैं। अब एक्टिव केसों की संख्या बढ़कर 76 हो गई है, जबकि आठ मरीज स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि दीपावली के अवसर पर आग/ जलने जैसी घटनाओं के लिए स्वास्थ्य विभाग पूरी तैयारी रखे। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका एवं पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि शीतलहर के मौसम को देखते हुए जिले के रैन बसेरों में सर्दी से बचाव हेतु कोविड के नियमों का पालन कर तैयारियां पूर्ण की जाएं। सर्दी से बचाव हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की जाए।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. मुकेश दुबे, जिला पंचायत राज अधिकारी अवधेश कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी मनोज कुमार, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, जिला होम्योपैथिक अधिकारी, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. हुसैन खान, डा. डीसी दोहरे, जिला क्षय रोग अधिकारी डा. जेएस बख्शी, डा. राजेश भारती सहित चिकित्सा विभाग के अन्य चिकित्सक उपस्थित रहे।ख्
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें