फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: शनिवार रहा अब तक का सबसे ठंडा दिन, 5.3 डिग्री तक लुढ़का पारा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। शनिवार अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। सुबह से ही कोहरे व बादलों के साथ चली सर्द हवाओं से लोग ठिठुरने को मजबूर हो गए। गर्म कपड़ों में भी कंपकपाते नजर आए। दोपहर तक बाजार में सन्नाटा पसरा रहा। दिन भर धूप न निकलने से लोग घरों में कैद रहे। अधिकतम तापमान 15 तो न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस रहा।
पांच दिनों से सर्दी का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार सुबह से कोहरा व बादल छाने से पूरे दिन धूप नहीं निकली। सुबह लोग बिस्तर से उठे, लेकिन बर्फीली हवाएं चलने से फिर दुबक गए। बाजार में दुकानदार अलाव जलाकर हाथ सेंकते नजर आए। दोपहर बाद कुछ भीड़ दिखी, लेकिन शाम होते ही गलन भरी सर्दी से फिर सन्नाटा छा गया। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
पड़ रहा पाला, फसलें प्रभावित
खराब मौसम को लेकर किसान चिंतित हैं। उन्होंने बताया कि पाला पड़ने से रबी की दलहनी फसलें खराब हो रही हैं। चना व मटर में फूल नहीं आ रहे हैं, जिनमें आ गए हैं, वे सिकुड़ रहे हैं। मसूर की फसल खराब हो रही है। कृषि वैज्ञानिकों ने बताया कि चना व मटर की फसलों में नमी बनाए रखें। पाला पड़ने से बचाव के लिए खेतों में धुआं करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें