फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट व रद, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। कोहरे व धुंध के कारण दिल्ली और लखनऊ की ओर से आने वाली ट्रेनें काफी लेट चल रही हैं। कुछ ट्रेनें तो दस घंटे तक विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को काफी असुविधा हो रही है।
शनिवार को दो ट्रेनें पातालकोट व गोडवाना दोनों ही ओर से निरस्त रहीं। इसके अलावा गीता जयंती 15 घंटे एवं अन्य ट्रेनें भी विलंब से चल रही हैं। सुबह की ट्रेनें दोपहर व शाम को आ रही हैं। ठंड में ट्रेन के इंतजार में यात्रियों का बुरा हाल है। स्टेशन के बाहर अलाव की कोई व्यवस्था नहीं है। यात्री कचरा आदि जलाकर ठंड को दूर भगाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


ट्रेन संख्या - ट्रेन का नाम - निर्धारित समय - देरी से
11842 - गीता जयंती - 3:45 - करीब 15 घंटे लेट
12920 - मालवा एक्सप्रेस - 4:21 - करीब तीन घंटे लेट
10168 - साबरमती एक्सप्रेस- 6:42 - करीब सात घंटे लेट
12722 - दक्षिण एक्सप्रेस - 6:11 - करीब सात घंटे लेट
12002 - शताब्दी एक्सप्रेस - 11: 42 - करीब एक घंटे लेट
14624 - पातालकोट - निरस्त
22181- गोडवाना - निरस्त
000
फोटो-13 अरविंद
टीकमगढ़ जाने के लिए ट्रेन का इंतजार कर रहा हूं। सर्दी में सारी रात स्टेशन पर बैठा रहा, इससे काफी परेशानी हुई।-अरविंद, रेलयात्री

-फोटो-14 नवल किशोर
टीकमगढ़ के खरगापुर से खजुराहो जाने के लिए रात में प्लेटफार्म पर आ गया था, लेकिन ट्रेन काफी लेट होने के कारण इंतजार करना पड़ रहा है।-नवल किशोर
-
फोटो-15-रमाकांत
मुझे दक्षिण एक्सप्रेस से हैदराबाद जाना है, इसके लिए गांव से शुक्रवार रात स्टेशन पर आ गए, लेकिन ट्रेन लेट होने के कारण सारी रात प्लेटफार्म पर इंतजार करना पड़ा।-रमाकांत
विज्ञापन


फोटो-16,जीतू
हैदराबाद जाने के लिए शुक्रवार रात झांसी के दासना गांव से स्टेशन पर आ गए थे, लेकिन दक्षिण एक्सप्रेस लेट होने के कारण रातभर प्लेटफार्म पर बैठना पड़ा।-जीतू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें