फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: जंगल में मिला लापता दिव्यांग किशोर का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर/रनगांव। थाना मदनपुर क्षेत्र के ग्राम उल्दनाखुर्द के पास जंगल में सोमवार की दोपहर घर से लापता 16 वर्षीय दिव्यांग किशोर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से सनसनी फैल गई। किशोर 27 फरवरी से लापता था और परिजनों की तहरीर पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज थी। शव की स्थिति और घटनास्थल के हालात को देखते हुए मौत को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
ग्राम उल्दनाखुर्द निवासी काशीराम ने बताया कि उनका 16 वर्षीय दिव्यांग पुत्र रामेश्वर 27 फरवरी को घर से चला गया था। परिजनों ने उसकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद थाना मदनपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। सोमवार को ग्रामीणों ने टोलियां बनाकर गांव से सटे जंगल में तलाश शुरू की। गांव से करीब दो किलोमीटर दूर जंगल की झाड़ियों में रामेश्वर का शव पड़ा मिला।
विज्ञापन

शव काफी पुराना होने के कारण काला पड़ चुका था। सूचना पर थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। परिजनों ने रामेश्वर की हत्या की आशंका जताई है। उनका आरोप है कि लापता रहने के दौरान जब उन्होंने थाने के एक उपनिरीक्षक से जानकारी मांगी तो अभद्रता की गई।
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए मड़ावरा और मदनपुर पुलिस के साथ क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। करीब चार घंटे तक समझाने के बाद परिजन शांत हुए और पोस्टमार्टम के लिए तैयार हो गए। क्षेत्राधिकारी महरौनी रक्षपाल सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट हो सकेंगे। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें