फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरस शोरूम निरीक्षण में मिला अस्त-व्यस्त

विज्ञापन
सरस शोरूम का निरीक्षण करते जिलाधिकारी ए दिनेश कुमार - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेशकुमार ने सरस शोरूम का निरीक्षण किया। उन्होंने सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने प्रथम तल में निर्मित कक्षों का निरीक्षण किया। इस भवन में पुराने ट्यूब लाइट, पुराना दरवाजा, होर्डिंग फ्रेम अस्तव्यस्त पाए गए। खिड़कियों के फ्रेम तार से कसे हुए थे। भूतल पर चना दाल की बोरियां रखी पाई गईं। उन्होंने सरस शोरूम के निर्मित बाउण्ड्रीबाल के पीछे रिक्त जमीन के उपयोग हेतु प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, साथ ही कहा कि सरस शोरूम के कैंपस में रिक्त दुकानों पर स्वयं सहायता समूहों द्वारा उत्पादित सब्जी, हैंडी क्राफ्ट की सामग्री का विक्रय कराने हेतु दुकान तैयार कर स्वयं सहायता समूहों को आवंटित के लिए निर्देशित किया। स्वयं सहायता समूहों की आजीविका संवर्द्धन करने हेतु उनके द्वारा निर्मित उत्पाद का विपणन सरस शोरूम में कराने को कहा। जिला मिशन प्रबंधक-एनएफएल को निर्देशित किया गया कि समूहों को आजीविका से जोड़ने हेतु समूहों से संपर्क कर उनके उत्पादों की बिक्री कराएं, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो व सरस शोरूम की उपयोगिता बनी रहे। उधर, कार्यदायी संस्था को मरम्मत कराने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के समय मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार पांडेय, उपायुक्त (स्वत: रोजगार) रवीन्द्र वीर यादव, जिला मिशन प्रबंधक रवि आनंद दुबे, अभिनव शर्मा, विद्यासागर द्विवेदी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

चहारदीवारी का निर्माण मिला घटिया
ललितपुर। जिलाधिकारी अन्नावि दिनेश कुमार ने सरस शोरूम का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सरस शोरूम के भवन में मरम्मत कार्य एवं चहारदीवारी का कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं पाया गया। यह कार्य 8 लाख रुपये की लागत से किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें