फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत रविदास जयंती पर निकाली शोभायात्रा

Tue, 23 Feb 2016 12:25 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। संत रविदास जयंती पर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। इस दौरान वक्ताओं ने संत की महिमा का गुणगान किया।
विज्ञापन


सोमवार को संत रविदास जयंती के अवसर पर मुख्य कार्यक्रम मुहल्ला जुगपुरा में आयोजित किया गया। यहां से अहिरवार युवा विकास समिति के तत्वावधान में शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में संत रविदास के चित्र, डा. अंबेडकर के चित्र के अलावा संत के स्वरूप भी शामिल थे।

शोभायात्रा रेलवे स्टेशन, वर्णी चौराहा, तुवन चौराहा, सदर कांटा होते हुए डा. अंबेडकर पार्क में समाप्त हो गई। इस दौरान श्रद्धालु थिरकते हुए चल रहे थे। डा. अंबेडकर पार्क में सभा आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि सदर विधायक रमेश कुशवाहा रहे, जबकि अध्यक्षता इंद्रभान सिंह बेसरा ने की।
विज्ञापन


वक्ताओं ने संत के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। इस मौके पर महरौनी विधायक फेरन लाल अहिरवार, चंद्रभान बेसरा, ललित कुमार सूर्यवंशी, श्याम किशोर, राम प्रसाद, भज्जू प्रधान, रामसेवक उपस्थित रहे।

उधर, बानपुर में संत रविदास जयंती मनाई गई। संत रविदास धर्मशाला प्रांगण में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक फेरनलाल और विशिष्ट अतिथि दामोदर पटेल रहे। सहावेंद्र प्रताप सिंह, अशरफ खान, ब्रजेश चौबे, सुकनंदन, शगुन रैकवार, डमरू लाल, छक्की लाल और विंद्रावन नामदेव ने संत के जीवन पर प्रकाश डाला।

इस दौरान संत रविदास के कई दोहे सुनाए गए। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो विभिन्न मार्गों से होती हुई संत रविदास धर्मशाला पर समाप्त हुई। संत की झांकियों को ट्रैक्टर पर निकाला गया। संत के अनुयायी गुलाल और अबीर उड़ाते हुए भक्ति भाव से झूमते हुए चल रहे थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में विनोद, श्रीराम, ख्यालीराम, रमेश चौरसिया, राधाचरन, गणेश अहिरवार आदि उपस्थित रहे।

इसी तरह मड़ावरा, सैदपुर, साढ़ूमल और रनगांव में संत रविदास की शोभायात्रा निकाली गई। ग्राम रनगांव और सैदपुर में संत की जयंती पर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। संत की जयंती मनाने के लिए सुबह से ही तैयारियां शुरू हो गई थीं। ग्राम रनगांव स्थित संत रविदास मंदिर में सुबह से दोपहर तक श्रद्धालुओं द्वारा भजन कीर्तन आयोजित किए गए।

शाम चार बजे रनगांव मंदिर से गाजे-बाजे के साथ संत की शोभायात्रा निकाली गई। पीछे मंगलगीत गाती महिलाएं चल रहीं थीं। शोभायात्रा ग्राम रनगांव से शुरू होकर गिरार तिराहा होते हुए कस्बा मड़ावरा पहुंची। वहां पर मुख्य मार्ग से होते हुए पुराना बाजार से निकलकर मस्जिद वाला मुहल्ला और मोती महराज मंदिर से होते हुए फिर से रनगांव पहुंची।
विज्ञापन


यहां पर संत रविदास मंदिर पर शोभायात्रा का प्रसाद वितरण के साथ समापन हो गया। इस अवसर पर प्रभुदयाल अहिरवार, लखन अहिरवार, गज्जू अहिरवार मकुंदे माते, भक्तू माते, हरी मास्टर वृंदावन, रामसेवक, भारती मास्टर, हेमंत अहिरवार, सुरेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें