फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृत में शोध कर रहे शोधार्थियों को ऑनलाइन मार्गदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। विश्व भर में फैले कोरोना वायरस के चलते संपूर्ण लॉकडाउन होने के कारण लोग घरों में रहकर लॉकडाउन का पालन कर रहे हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई अस्त - व्यस्त हो गई है। डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय झांसी के संस्कृत शोध केंद्र नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय से अनुसंधान कर रहे विद्यार्थियों को ‘जूम एप’ मीटिंग के माध्यम से ऑनलाइन मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

नेहरू स्नातकोत्तर महाविद्यालय के संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. ओमप्रकाश शास्त्री सोशल डिस्टेंस को कायम रखने के लिए लॉकडाउन का पालन करते हुए संस्कृत शोध केंद्र विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन क्लासेज प्रारंभ की हैं। डॉ. शास्त्री ने बताया कि संस्कृत शोध केंद्र पर 14 विद्यार्थी शोध कर रहे हैं। ऑनलाइन मार्गदर्शन प्राप्त करने में प्रकाश झा कानपुर, अपर्णेश शुक्ल, पंकज तिवारी, सुरेंद्र प्रताप सिंह प्रयागराज, नीता कुमारी ललितपुर, रेखा यादव जौनपुर, दिनेश सिंह अयोध्या, अमरेंद्र पटेल मिर्जापुर आदि शोधकर्ता शामिल हुए। सभी शोधकर्ताओं के प्रश्नों का ऑनलाइन उत्तर एवं समस्याओं का समाधान किया गया।
डॉ. शास्त्री ने सभी को निर्देशित किया कि लॉकडाउन की अवधि में अपने घरों में रहकर स्वाध्याय करें तथा अपना शोध कार्य करते रहें। सप्ताह में दो दिन ऑनलाइन मार्गदर्शन किया जाएगा। मार्गदर्शन प्राप्त करने से विद्यार्थियों के शोध कार्य में सहायता मिल रही है। संस्कृत भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री प्रकाश झा भी शोध कार्य में सहयोग कर रहे हैं। महाविद्यालय के कंप्यूटर आपरेटर फहीम बख्श ने ऑनलाइन मागदर्शन में तकनीकी सहायता प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें