ललितपुर। जिला खनन अधिकारी ने सैंड स्टोन के तीन पट्टा धारकों पर अवैध खनन करने के मामले में 56,27,150 रुपये का जुर्माना लगाया है।
जिले में अवैध खनन के मामलों की शिकायत मिलने पर डीएम अन्नावि दिनेश कुमार ने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। जिला खान अधिकारी ने तहसील मड़ावरा के ग्राम मदनपुर में सैंड स्टोन की खदानों की जांच की। इसमें एक पट्टे की अवधि खत्म होने के बाद भी खनन जारी पाया गया। जिस पर पट्टा धारक रणजीत सिंह पर 19 लाख पांच हजार नौ सौ पचास रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं, दो पट्टा धारकों द्वारा अवैध खनन करते पाए गए। जिस पर एक पट्टा धारक कृष्ण प्रताप सिंह पर 19 लाख 62 हजार पांच सौ रुपये का जुर्माना लगाया है। साथ ही पट्टाधारक भानुप्रताप पर भी अवैध खनन पर 17 लाख 58 हजार सात सौ रुपये का जुुर्माना लगाया है।
----
जिले में अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। किसी को भी अवैध खनन नहीं करने दिया जाएगा।
शशांक शर्मा, जिला खान अधिकारी
--
बिना प्रपत्र के तीन ट्रक पकड़े
ललितपुर। थाना पूराकलां क्षेत्र के ग्राम एवनी में बरूआ नाला के पास से दो ट्रक बालू लदे आए, जिन्हें थानाध्यक्ष ने रोककर बालू से संबंधित प्रपत्र मांगे, वाहन चालकों के पास संबंधित प्रपत्र नहीं पाए गए। जिस पर पुलिस ने ट्रक थाना में खड़ा कर दिया है। वहीं थाना तालबेहट की चौकी तेरई फाटक के पास बालू लेकर जा रहे एक ट्रक को उपजिलाधिकारी ने रोका, बालू से संबंधित प्रपत्र मांगे। चालक के पास प्रपत्र नहीं पाए गए, जिसे तेरई फाटक चौकी में पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कर दिया।