नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल गांधीनगर सेक्टर के माला पहने बैठे पदाधिकारीगण
- फोटो : LALITPUR
ललितपुर। गांधीनगर व्यापार मंडल क्षेत्र में नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की आयोजित बैठक में कार्यकारिणी का गठन किया गया। इनमें अमित को अध्यक्ष और अभिषेक को महामंत्री चूना गया। इस दौरान सैंपल अधिकारियों की दोषपूर्ण कार्यप्रणाली पर असंतोष जाहिर किया गया, साथ ही चेतावनी दी कि यदि उन्होंने अपने रवैये में सुधार नहीं किया तो व्यापारी उनके आवासों पर धरना-प्रदर्शन करने से संकोच नहीं करेंगे।
गांधीनगर व्यापार मंडल का गठन में सर्वसम्मति से अध्यक्ष अमित चौबे, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अटल रावत, उपाध्यक्ष दीपक गोस्वामी, महामंत्री अभिषेक जैन, कोषाध्यक्ष गोपाल सोनी, मंत्री सुनील जैन, संगठन मंत्री आयुष शर्मा, प्रचार मंत्री, प्रिंस लक्ष्कार व सरंक्षक सनत कुमार सिंघई चुने गए। प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र मयूर ने व्यापारी एकता पर बल दिया। अन्य व्यापारी नेताओं ने आरोप लगाया कि इन दिनों सैंपल के नाम पर व्यापारियों से खुली लूट की जा रही है। विभाग में तैनात एक कर्मी द्वारा अवैध वसूली की जा रही है। जब व्यापारी शिकायत करते हैं तो डरा-धमकाकर उनसे जबरदस्ती समझौता कराये जाते हैं। ऐसे भ्रष्ट कर्मियों को सैंपल नहीं लेने दिए जाएंगे, साथ ही उनकी शिकायत शासन और फूड सैफ्टी कमीशन (प्र) से की जाएगी। बैठक में महामंत्री अनिल अंचल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष डा प्रीतम सर्राफ, जिला उपाध्यक्ष अनिल बबड़ी, अभय जैन एड, विजय जैन, दीपक चौधरी, राजीव (राजू) चौधरी, राजीव सुड़ेले, आइटी मंच अध्यक्ष अंकित जैन सतभैया, शुभम परमार, अनुराग बुखारिया, अमित पंथ, मनोज 56, अभिषेक जैन, अजय कुमार, प्रमोद झॉ, नीलू रजक, अशोक अनौरा मौजूद रहे।