फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पराज श्रीजी बैटलर ने मिर्जा लेजेंड्स को दी शिकस्त

विज्ञापन
cricket cut.jpeg - फोटो : cricket cut.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में आईपीएल की तर्ज पर स्वर्गीय राजेंद्र जायसवाल की स्मृति में हीरो प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ हो गया। उद्घाटन मैच पुष्पराज श्रीजी बैटलर व मिर्जा लेजेंड्स के बीच खेला गया। इसमें पुष्पराज श्रीजी बैटलर ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

शुभारंभ गिरधारी कुशवाहा ने किया। उन्होंने कहा कि जिले में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। ऐसे आयोजन से युवाओं का मनोबल बढ़ने के साथ- साथ अनुभव भी मिलता है। मिर्जा लेजेंड्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट खोकर 158 बनाए। पुष्पराज श्रीजी बैटलर ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 19.3 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाकर हीरो प्रीमियर लीग का पहला मैच तीन विकेट से जीत लिया। हर्षवर्धन सिंह को मैन आफ द मैच का पुरस्कार मिला। पूर्व हॉकी खिलाड़ी शाहजाद खान ने उन्हें मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार भेंट किया। मैच में निर्णायक की भूमिका में लखन रायकवार, शिवकुमार तिवारी और स्कोरिंग उत्कर्ष ने संभाली। कमेंटेटर शुभम कुमार रहे। इस मौके पर लक्ष्मीनारायण विश्वकर्मा, शत्रुघ्न यादव, आदर्श श्रीवास्तव, आकर्ष श्रीवास्तव, अंकित सतभैया समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
-----
गंगा झिरिया फाइनल में पहुंची
पुलवारा/बार (ललितपुर)। भारतीय जनता पार्टी मंडल बार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की स्मृति में आयोजित किया जा रहे बार प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को गंगा झरिया क्रिकेट क्लब एवं सेमरा रिटर्न्स के मध्य पहला सेमीफाइनल मुकाबला खेला गया। गंगा झरिया क्रिकेट क्लब ने सेमरा रिटर्न्स को 3 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
विज्ञापन

गंगा झरिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। गंगा झरिया को बड़ा लक्ष्य देने के लिए मैदान पर उतरे सेमरा रिटर्न्स के सलामी बल्लेबाज जल्दी ही पवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद अरुण बरेला ने टीम को संभाला और स्कोर 153 रन तक पहुंचाया। 154 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे गंगा झिरिया के सलामी बल्लेबाज नन्नी प्रयागराज ने क्रीज पर खड़े रहकर शानदार पारी खेली। नन्नी प्रयागराज ने 36 गेंदों में सात चौकों एवं आठ छक्कों की मदद से 84 रन बनाए। उनका साथ एमडी एजाज ने 13 गेंदों में 29 रन बनाकर दिया। गंगा झिरिया ने चार विकेट से सेमरा रिटर्न्स को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। गंगा झरिया के बल्लेबाज नन्नी प्रयागराज को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें