फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने टिकटों के वितरण में साधा जातीय संतुलन

विज्ञापन
samajwadi party logo.jpeg - फोटो : samajwadi party logo.jpeg
विज्ञापन
ललितपुर। बहुजन समाज पार्टी के बाद अब समाजवादी पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए टिकटों का वितरण कर दिया है। इसमें जातीय संतुलन बैठाने की कोशिश की गई है। टिकटों में यादव समाज की भागीदारी तीस प्रतिशत रखी गई है। चार सीटों पर आपसी सहमति नहीं बन पाने के कारण टिकट की घोषणा फिलहाल टाल दी गई है।
विज्ञापन

नामांकन की तारीख करीब आते ही राजनीतिक दलों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। बहुजन समाज पार्टी ने जिला पंचायत सदस्य पद हेतु सबसे पहले उम्मीदवारों की घोषणा कर दी थी। रविवार को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी गई है। इसमें अशोक कुशवाहा - खांदी, रानी सहरिया- थाना, धनीराम रजक - जखौरा, पूर्व सभासद भवानी यादव - थनवारा, मंगल सिंह - बांसी, वीर सिंह यादव - जाखलौन, पूर्व जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव - बिरधा, पूरन सिंह बुंदेला कलरव - खितवांस, धनंजय यादव - बालाबेहट, नाथूराम पटेल - नाराहट, कृष्णा सिंह तोमर - मड़ावरा, रेखा धानुक - सैदपुर, गुलाबरानी अहिरवार - गुढ़ा, प्यारेलाल अहिरवार - सिलावन, हर्ष यादव- बानपुर, रेखा मिश्रा- बार और जनक सिंह यादव - पारौन सीट से उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा पूराकलां सीट पर स्वामी प्रसाद व मान सिंह यादव, बुढ़वार सीट पर राजेश यादव अपनी मां व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सरिता यादव, कैलगुवां सीट पर पुष्पेंद्र व मीरा यादव अपनी-अपनी दावेदारी मजबूत बता रहे हैं। इसके अलावा सौंरई सीट पर चार दावेदार हैं, जिस कारण इन सीटों पर उम्मीदवार घोषित नहीं किए जा सके।
विज्ञापन

-----
दिग्गजों ने उतारे परिवार के सदस्य
सपा की सूची में कई दिग्गज नेताओं के परिजन शामिल हैं। इससे ऐसी सीटों पर चुनाव रोचक होने के आसार हैं। वहीं, जो सीटें अभी घोषित होने से रह गई हैं, उन पर उम्मीदवारी के लिए नेता एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

----
जिला पंचायत सदस्य पद हेतु उम्मीदवार घोषित कर दिए गए हैं। शेष चार सीटों पर जल्द ही उम्मीदवार फाइनल कर दिए जाएंगे।
- तिलक यादव, जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें