फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा ने पूरे किए सभी वादे: फैजान

Sun, 10 Apr 2016 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराो ललितपुर
विज्ञापन
समाजवादी पाटी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
ललितपुर।  प्रदेश सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रम के संबंध में  झांसी-ललितपुर प्रभारी फैजान अहमद मून ने जिले का दौरा किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार ने अपने सभी वायदे पूरे कर दिए हैं। मुख्यमंत्री ने नौजवानों को सबसे अधिक महत्व दिया है।
विज्ञापन


पीडब्लूडी रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि वह प्रदेश अध्यक्ष मुहम्मद एबाद द्वारा 11 अप्रैल तक चलाए जा रहे यूथ ब्रिगेड चली गांव की ओर कार्यक्रम को लेकर आए हैं। यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचा रहे हैं। समाजवादी सरकार ने अपने सभी वादे पूरे कर दिए हैं। छात्र-छात्राओ को लेपटॉप व कन्या विद्या धन योजना का लाभ दिया। किसानों, युवाओं, नौजवानों, बुजुर्गों, महिलाओं आदि सभी वर्गों के लिए काम किया है। योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है।
इस दौरान समाजवादी युवजन सभा जिलाध्यक्ष नेपाल सिंह यादव, मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष आसिफ कुरैशी, विनोद रैकवार, आसू यादव, आधार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें