फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन की मांग को लेकर जल निगम कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
वेतन की मांग को लेकर एसडीएम को ज्ञापन देते परियोजना प्रबंधक जल निगम निर्माण ईकाई - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। वेतन की मांग को लेकर जिला समन्वय समिति जल निगम के अधिकारी, कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। इसके उपरांत उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

जिला संयोजक प्रवीण कुट्टी परियोजना प्रबंधक जल निगम निर्माण इकाई ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि जल निगम कर्मियों/पेंशनरों को विगत पांच माह से बकाया वेतन नहीं मिल रहा है। वर्ष 2016 से बकाया पेंशनर देयों का भुगतान नहीं हुआ है। इससे जल निगम की आर्थिक स्थिति दिन प्रतिदिन कमजोर होती चली जा रही है। उन्होंने माह - सितंबर 2020 से अब तक का पांच माह का वेतन एवं पेंशन का तत्काल भुगतान करने और प्रतिमाह नियमित रूप से वेतन/ पेंशन का भुगतान ट्रेजरी से कराने को कहा है। इसके लिए अलावा वर्ष 2016 से बकाया सभी पेंशनरों देयों का तत्काल भुगतान कराने की मांग भी की है। उधर, जल निगम अधिकारियों का कहना है कि दिन मंगलवार से तक जल निगम मुख्यालय पर क्रमिक अनशन एवं प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें