फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सागर हत्याकांड : मुख्य आरोपी जनपद सीमा से गिरफ्तार, तमंचा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। समीपवर्ती मध्य प्रदेश के सागर जिले में हुए बहुचर्चित मयंक साहू हत्याकांड का मुख्य आरोपी यश सोनी को सागर पुलिस ने जनपद सीमा से लोकेशन के आधार पर पीछा करके गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

21 मई की रात मध्य प्रदेश के जनपद सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत विवेकानंद वार्ड में पुरानी रंजिश के चलते मयंक साहू और उनके भाई ओम साहू पर सरेराह अंधाधुंध फायरिंग की घटना हुई थी। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। जबकि मुख्य आरोपी यश सोनी व उसका साथी ओम अहिरवार फरार चल रहे थे। एमपी पुलिस ने आरोपी यश सोनी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इस बीच आरोपी यश सोनी की लोकेशन को लेकर सागर पुलिस ने उसका पीछा करते हुए ललितपुर सीमा में गिरफ्तार किया और अपने साथ सागर ले गई। आरोपी के पास से एक तमंचा भी बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें