फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सदर विधायक ने ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
- एक करोड़ से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यास व लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। विकासखंड जखौरा अंतर्गत ग्राम अड़वाहा में सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्हें सरकार की योजनाओं से अवगत कराया, उनकी समस्याओं को सुनकर उसके समाधान का आश्वासन दिया। साथ ही एक करोड़ से अधिक की ग्रामीण स्तर की परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण किया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अड़वाहा में ग्रामीण विकास और जनसुनवाई के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण चौपाल का आयोजन किया गया। ग्रामवासियों ने पेयजल संकट, खराब सड़कों, विद्युत आपूर्ति में अनियमितता, आवास योजनाओं में लंबित मामलों, वृद्धावस्था पेंशन, मनरेगा भुगतान, भूमि-सीमा विवाद, प्राथमिक शिक्षा व्यवस्था तथा स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़े मुद्दों को विधायक के समक्ष रखा। सदर विधायक ने कहा कि सरकार ने जनहितकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। जिससे जनता को सीधे लाभ मिल रहा है। इस अवसर पर अनुपम चौबे, सुरेंद्र रजक, सुशील विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें