फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: ब्रेक ब्लॉक जाम होने से बीस मिनट खड़ी रही साबरमती एक्सप्रेस

विज्ञापन
विज्ञापन
- धुआं उठने की जानकारी होने पर बढ़ी यात्रियों की चिंता
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। साबरमती एक्सप्रेस के एक कोच का ब्रेक ब्लॉक जाम हो गया। जिससे ट्रेन बीस मिनट तक जखौरा स्टेशन पर खड़ी रही। जानकारी होने पर रेल कर्मचारियों ने ब्रेक को रिलीज किया और ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया।
विज्ञापन

अहमदाबाद से गोरखपुर की ओर जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस बृहस्पतिवार को शाम 4.36 बजे ललितपुर आई और 4.50 बजे रवाना हुई। दैलवारा स्टेशन से निकलने पर साबरमती एक्सप्रेस के एस-4 कोच में पहियों के ब्रेक ब्लॉक जाम होने की समस्या आ गई। जिससे ट्रेन के पहिया से धुआं उठने लगा। ट्रेन को जखौरा स्टेशन पर लूप लाइन पर रोका गया और रेल कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर पहियाें के ब्रेक ब्लॉक को रिलीज किया। जिसके बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना किया गया। धुआं उठने की जानकारी पर यात्रियों की चिंता बढ़ गई, लेकिन ब्रेक ब्लॉक रिलीज होने के बाद ट्रेन को जैसे ही चलाया गया तो यात्रियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें