ललितपुर। तहसील पाली अंतर्गत ग्राम बालाबेहट के ग्रामीणों ने पेयजल की समस्या निस्तारण के लिए डीएम को ज्ञापन दिया है। ग्राम बालाबेहट के ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में पेयजल संकट होने से ग्रामीणों को भारी परेेेशान हो रही है। गांव में हैंडपंपों से पानी नहीं निकल रहा है। मवेशियों के लिए पीने के पानी का कोई साधन नहीं है।
गांव में आधे हिस्से में पाइप लाइन की व्यवस्था है, जिससे आधे गांव को ही पानी मिल रहा है। जहां गांव भर के लोग पानी का उपभोग करते हैं। ग्रामीणों ने पेयजल संकट का समाधान किए जाने की मांग की है। ज्ञापन पर बृजेंद्र कुमार सेन, गनेश राम साहू, राकेश वासुदेव, राजकुमार प्रजापति, रिंकू पाटकार, रामबाबू सेन, रामप्रकाश कुशवाहा, नरेंद्र साहू, कमल अहिरवार आदि के हस्ताक्षर हैं।