ललितपुर (ब्यूरो)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दैलवारा में चुनावी रंजिश में दलित के साथ मारपीट और धमकी देने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
ग्राम दैलवार निवासी रतीराम अहिरवार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 11 नवंबर को वह अपने घर पर था। इसी दौरान गांव का हरेंद्र सिंह उसके घर आया और चुनाव में खुद का समर्थन करने की बात कहकर धमकाने लगा।