फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता और अखंडता का संदेश देती है रन फॉर मैराथन दौड़ : भागीरथ

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय युवा दिवस पर स्वदेशी युवा मैराथन हुआ आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में स्वदेशी, सुरक्षा एवं स्वावलंबन अभियान के अंतर्गत रन फॉर स्वदेशी युवा मैराथन का आयोजन हुआ। इसमें नगर के विभिन्न शैक्षिक संस्थानों के सैकड़ों विद्यार्थियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
भाजपा नेता भागीरथ बरूआ ने कहा कि रन फॉर मैराथन भारत की एकता और अखंडता का संदेश देती हैं । इसका उद्देश्य राष्ट्रीय एकजुटता, भाईचारे और देशभक्ति को बढ़ावा देना है। जिला स्वावलंबन अभियान के संयोजक हकीम सिंह ने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की नींव होते हैं। राष्ट्रीय युवा दिवस भारत की युवा शक्ति को समर्पित है। जिला उपाध्यक्ष बसंती लारिया ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने वेदांत और योग के भारतीय दर्शन को पश्चिम में लोकप्रिय बनाया और रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह मैराथन दौड़ तुवन मंदिर से प्रारंभ होकर वर्णी जैन चौराहा, जिला कलक्ट्रेट, मेडिकल कॉलेज, कर्पूरी ठाकुर चौराहा, पानी की टंकी घंटाघर होते हुए तुवन मंदिर में संपन्न हुई। इस अवसर पर डीएस विवेक, डॉ जगवीर सिंह, गुलशन कुमार गुप्ता, जगदीश सिंह राजपूत, राहुल कुशवाहा, राजेश सिंह, रजत सुशील राजपूत आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें