फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के लिए दौड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। गणतंत्र दिवस का जश्न अमर उजाला इस बार खास अंदाज में मना रहा है। इसी के तहत मंगलवार को रन फॉर कंट्री (मिनी मैराथन) का आयोजन किया गया। इसमें युवाओं ने बढ़- चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को र्स्पोट्स स्टेडियम में मिनी मैराथन हुई, जिसमें दीपचंद्र कॉलेज के विद्यार्थियों, युवाओं व गोपुत्र सेना के सदस्यों ने दौड़ लगाई। इस दौरान हर कोई उत्साहित नजर आया। दौड़ की शुरुआत दीपचंद्र कॉलेज के प्राचार्य जेएस तोमर और आचार्य भगवत नारायण शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर की गई। इस दौरान प्रोफेसर केपी, अभिषेक रावत, तीरथ सिंह, सीताराम कुशवाहा व गोपुत्र सेना से प्रशांत शुक्ल, उमेश सुड़ेले, मनीष दुबे सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अपने देश के लिए इस दौड़ में शामिल होना, हमारे लिए बहुत ही गौरव की बात है। इस दौड़ में बहुत अच्छा लगा।
- आकाश
ऐसे मौके कभी- कभी मिलते हैं, जब हमें अपने देश के लिए कुछ करने का मौका मिलता है। यह दौड़ हमारे लिए यादगार दौड़ साबित हुई है।
- महेंद्र झां
देश के लिए दौड़ने में हम अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं। इस दौड़ के जरिए, हमें अपने देश के लिए कुछ करने का मौका मिला है।
- अजय पंथ
अमर उजाला के जरिए इस दौड़ में शामिल होने का मौका हमारे लिए एक बड़ी उपलब्धि है। हमारे लिए देश से बड़ा और कुछ नहीं है।
- मिमो रत्नाकर
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में अमर उजाला की पहल गणतंत्र का जश्न में शामिल होकर देश के लिए दौड़ लगाई। इससे देश के लिए दौड़ने से आत्मसंतुष्टि पाई है।
- अतिशय जैन
इस प्रकार के कार्यक्रमों से देश के प्रति लगाव ओर भी ज्यादा बढ़ता है। देश के लिए दौड़ना अत्यंत सम्मान की बात है।
- रोहित झां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें