फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब आरटीओ कार्यालय के सभी कार्य होंगे ऑनलाइन

विज्ञापन
rto.j - फोटो : rto.j
विज्ञापन
ललितपुर। परिवहन विभाग की शुरू हुई ऑनलाइन सेवाओं को लेकर अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री से वीडियो कांफ्रेसिंग की गई। जिसमें बताया कि अब आरटीओ कार्यालय में वाहनों के ड्राइविंग लाइसेंस और स्पेशल परमिट व नवीनीकरण आदि अन्य सभी कार्य ऑनलाइन किए जाएंगे। इसके लिए अब कार्यालय में नहीं आना होगा।
विज्ञापन

कांफ्रेसिंग में बताया कि डीलर प्वाइंट रजिस्ट्रेशन योजना के अंतर्गत जिले में व्यावसायिक व गैर व्यावसायिक वाहनों के पंजीयन के लिए डिजीटल हस्ताक्षर और दस्तावेज अपलोड करने की सुविधा शुरू हो गई है। वाहन से संबंधित पंजीयन पुस्तिका की द्वितीय प्रति, पंजीयन पुस्तिका में पता परिवर्तन, पंजीयन पुस्तिका का नवीनीकरण, वाहन ट्रांसफर अनापत्ति प्रमाण पत्र और नये परमिट, परमिट की द्वितीय प्रति और शादी ब्याह के अवसर पर जारी होने वाले स्पेशल परमिट की व्यवस्था शुरू हो गई है। अब आवेदक को कार्यालय में आने की आवश्यकता नहीं है। दस्तावेज अपलोड़ कर अप्वाइंटमेंट की सुविधा शुरू हो गई है। तय तिथि में पटल लिपिक के पास आवेदन जमा करना होगा। इसके साथ ही वाहनों की पंजीयन पुस्तिका, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, परमिट और ड्राइविंग लाइसेंस का ऑनलाइन प्रिंट ले सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें