फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : 2 फरवरी से प्रथम चरण के प्रवेश के लिए होंगे आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासखंड के अधिकारी भी कराएंगे आवेदन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के जरिए होगा गांव-गांव प्रचार प्रसार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। निशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार (आरटीई) में आर्थिक रूप से कमजोर आयु वर्ग के बच्चों को ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने के लिए इस बार जनपद स्तर के साथ-साथ विकासखंड के अधिकारियों की जिम्मेदारी रहेगी। वह अपने-अपने क्षेत्र के बच्चों का आवेदन कराएंगे। इसके साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। इसके लिए दो फरवरी से प्रथम चरण के प्रवेश के लिए आवेदन होंगे।
आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को कान्वेंट विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी विद्यालयों में पहली कक्षा की 25 फीसदी सीटों पर गरीब परिवारों के बच्चों को प्रवेश दिलाया जाता है। इसके लिए सरकार निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा निर्धारित रुपये हर माह देती है। प्रतिवर्ष बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा गरीब परिवारों के बच्चों को आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाया जाता है। इसके अलग-अलग तिथियों में आवेदन और स्कूल आवंटन की प्रक्रिया की जाती है। इस बार यह प्रक्रिया दो फरवरी से शुरू होगी। आरटीई में ज्यादा से ज्यादा आवेदन कराने के लिए जिला स्तर के साथ साथ ब्लॉक स्तर के अधिकारी भी अपनी भूमिका निभाएंगे। वहीं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव प्रचार-प्रसार कराया जाएगा। जिसमें आरटीई के तहत आवेदन करने के लिए लोगों को प्रेरित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह ने बताया कि शासन की ओर से आरटीई के तहत प्रवेश कराने की तारीख जारी कर दी है। निर्धारित चरणों के अनुरूप इस प्रक्रिया को कराया जाएगा और बच्चों को प्रवेश कराया जाएगा।
विज्ञापन

-
तीन चरणों में होगी प्रक्रिया
चरण - आवेदन की तिथि - सत्यापन व लॉक - लॉटरी की तिथि - आवंटित के सापेक्ष नामांकन का आदेश
प्रथम - 2 से 16 फरवरी - 2 से 16 फरवरी - 18 फरवरी - 20 फरवरी
द्वितीय - 21 फरवरी से 7 मार्च - 21 फरवरी से 7 मार्च - 9 मार्च - 11 मार्च
तृतीय - 12 से 25 मार्च - 12 से 25 मार्च - 27 मार्च - 29 मार्च
-
यह दस्तावेज रहेंगे जरूरी
आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश पाने के लिए अभिभावकों को अपने बच्चों के जो दस्तावेज तैयार कराने होंगे, उसमें अभिभावकों का आधार कार्ड, आय-प्रमाणपत्र, जाति प्रमाणपत्र, अभिभावक का निवास प्रमाणपत्र, जन्म प्रमाणपत्र और अभिभावक का आधार कार्ड शामिल है।
विज्ञापन


हेल्प डेस्क बनाकर भरवाए जाएंगे फॉर्म

आरटीई के लिए आवेदन की प्रक्रिया करने के लिए विभिन्न सरकारी विभागों में आरटीई हेल्पडेस्क बनाई जाएगी। यहां पर ऑनलाइन आवेदन करने में असमर्थ अभिभावकों काे आवेदन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें