फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरटीई : दूसरे चरण में आए 550 आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
9 मार्च को लॉटरी के जरिये पूरी होगी विद्यालय आवंटन की प्रक्रिया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ललितपुर। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निजी स्कूलों में पढ़ाई का मौका देने के लिए दूसरे चरण शुरू किया गया। इसके लिए शुरू आवेदन प्रक्रिया के अंतिम दिन शनिवार तक साढ़े पांच सौ आवेदन आए। अब 9 मार्च को लॉटरी पद्धति से विद्यालय आवंटित करने की प्रकिया की जाएगी।
अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चों को निजी विद्यालयों में प्रवेश दिलाने के लिए निशुल्क व अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत प्रवेश दिलाया जाता है। इसके लिए इन निजी विद्यालयों में पहली प्रारंभिक कक्षा की सीट आरक्षित रहती है। सरकार इन निजी विद्यालयों को प्रतिपूर्ति के रूप में प्रति बच्चा निर्धारित रुपया हर माह देती है।
विज्ञापन

इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाई जाती है। फरवरी माह में प्रथम चरण की प्रक्रिया पूरी हुई थी। इसके बाद 21 फरवरी से दूसरे चरण के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इसके तहत आवेदन करने के लिए अंतिम तारीख 7 मार्च थी। शनिवार देर शाम तक करीब 550 आवेदन आए थे।
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, शनिवार की देर रात 12 बजे तक आवेदन करना निर्धारित है। इस कारण से संख्या में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है। इन आवेदनों का सत्यापन होने के बाद 9 मार्च को लॉटरी के माध्यम से बच्चों को विद्यालय आवंटित किए जाएंगे। आवंटन की सूची जारी होने के बाद 11 मार्च को प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डीसी सामूहिक सहभागिता प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि पहले चरण की प्रक्रिया पूरी होने बाद विद्यालयों में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए बीएसए ने सभी निजी विद्यालयों को पत्र जारी कर दिया है।
पहले चरण में चयनित बच्चों के अभिभावक आवंटित किए गए विद्यालय में अपने बच्चों का प्रवेश करा लें। इससे अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में उनकी पढ़ाई शुरू हो सके। दूसरे चरण के लिए अंतिम दिन देर शाम तक करीब साढ़े पांच सौ आवेदन आए हैं। आवेदन देर रात 12 बजे तक होने के कारण आवेदनों की संख्या बढ़ सकती है। 9 मार्च को विद्यालय आवंटित करने के लिए लॉटरी की जाएगी।

प्रथम चरण में 892 बच्चों को आवंटित हुए थे विद्यालय

प्रथम चरण की प्रक्रिया में 2273 आवेदन आए थे। इनके सत्यापन के बाद ऑनलाइन लॉटरी की प्रक्रिया की गई थी। इसमें 892 बच्चों को स्कूल आवंटित किए गए थे। वर्तमान में चयनित बच्चों को स्कूलों में प्रवेश कराने की प्रक्रिया चल रही है। इनकी पढ़ाई एक अप्रैल से शुरू हो रहे नए शैक्षिक सत्र में शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


12 मार्च से शुरू होगी तीसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया
11 मार्च को दूसरे चरण की प्रक्रिया पूरी होने के बाद 12 मार्च से तीसरे चरण के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इसकी अंतिम तारीख 25 मार्च है। 27 मार्च को विद्यालय आवंटित करने के लिए लॉटरी की प्रक्रिया की जाएगी। 29 मार्च से लॉटरी में चयनित हुए बच्चों को विद्यालयों में प्रवेश कराया जाना शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें