फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: सड़क पर 85 लाख रुपये से बढ़ेगी सुरक्षा, घटेंगी दुर्घटनाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जनपद की छह सड़कों पर दुर्घटनाओं की रोकथाम करने के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। लोक निर्माण विभाग ने स्टीमेट तैयार कर शासन को स्वीकृति के लिए भेज दिए थे,जल्द ही इसकी स्वीकृति मिल जाएगी। 85.55 लाख रुपये से निर्माण कार्य कराया जाएगा। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि तय समय पर कार्य करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जिले में इन छह मार्गों की सड़क तो चकाचक बनी हुई है। इनमें कई जगह सुरक्षात्मक कार्य नहीं किए हैं। कनपुराघाटी में रेलिंग नहीं लगी हुई है। इससे वाहन ढलान से उतरने पर अनियंत्रित होकर गिरने का भय बना हुआ है। वहीं राजघाट-ललितपुर व जखौरा राजघाट मार्ग में मोड़ पर साइनबोर्ड, कुछ स्थानों पर रेलिंग नहीं लगी हुई है। यही हाल हंसार-कैलगुवां मार्ग में बना हुआ है। लेकिन, अब जल्द ही मार्ग पर सुरक्षित सफर कर सकेंगे। लोक निर्माण विभाग ने इन छह सड़कों पर सुरक्षात्मक कार्य कराने के लिए कार्ययोजना में शामिल कर स्टीमेट भेजे थे। इनको शासन से स्वीकृति मिल गई है। अब कार्य शुरू कराने के लिए निविदा प्रकिया अपनाकर टेंडर मांगे गए हैं।
विज्ञापन

-
जनपद की छह सड़कों पर सुरक्षात्मक कार्य कराए जाएंगे। इसकी टेंडर प्रकिया शुरू कर दी है। जल्द ही कार्य कराया जाएगा।
- राजेश कुमार, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग


-
इन सड़क मार्गों पर होंगे सुरक्षात्मक कार्य
मार्ग लागत
- ललितपुर- राजघाट मार्ग - 14.80
- जखौरा - राजघाट मार्ग - 10.50
- जाखलौन पाली बंगरिया - 06.50
- पटउवा ठगारी कनपुरघाटी - 19.20
- बंगरिया बंशा बम्हौरी मार्ग - 10.25
- हंसार कैलगुवां मार्ग - 24.30
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें