फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur: भाई की सोमवार को जाने थी बरात... तभी मेहमानों पर भरभराकर गिरी छत, चार लोग हो गए घायल

Sun, 11 May 2025 05:10 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, बांसी (ललितपुर)

सार

घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह राणा ने घायल पिंटु, सुन्दरलाल और कल्लू को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।
विज्ञापन
छत गिरने से मलबे के ढेर में तब्दील घर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार को ललितपुर के थाना जखौरा अंतर्गत ग्राम लखनपुरा में मुरारी रजक की दुकान तेज हवा और बारिश से गिर गई, जिसमें पांच लोग जख्मी हो गए, घायलों को इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया।

विज्ञापन

 
ग्राम लखनपुरा में रजक मुहल्ला लखनपुरा-आलापुर मार्ग पर मुरारी रजक पक्की दुकान में आटा चक्की लगाए हुए हैं, मुरारी के चचेरे भाई की शादी है, सोमवार को बरात जानी थी, विवाह समारोह में शामिल होने के लिए अनेक जगह से आए रिश्तेदार उनकी दुकान में बैठे थे, रविवार की दोपहर तेज हवा और पानी से दुकान की छत गिर गई, जिससे छत के नीचे बैठे उज्जैन निवासी पिंटू पुत्र पंचम, हंसारी निवासी सुन्दर पुत्र मौजी, बुढ़वार निवासी कल्लू पुत्र छतू भैलोनी निवासी अजय जख्मी हो गये। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस चौकी इंचार्ज कुलदीप सिंह राणा ने घायल पिंटु, सुन्दरलाल और कल्लू को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें