फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crocodile Attack: नदी में नहाते हुए महिला की आफत में आई जान, मगरमच्छ ने मुंह से पैर पकड़ पानी के अंदर खींचा

Sun, 11 May 2025 01:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ललितपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : adobe stock
विज्ञापन

ललितपुर के थाना बालाबेहट अंतर्गत ग्राम बांसपुर निवासी सुखवती (40) पत्नी कुंदन सिंह रविवार की सुबह गांव के पास से निकली नारायणी नदी में नहा रही थी। नहाते समय पानी में मगरमच्छ ने सुखवती का पैर मुंह से पकड़ लिया। उसने छुड़ाने के काफी प्रयास किया लेकिन मगरमच्छ उसे पानी में अंदर की ओर खींचने लगा।

विज्ञापन


महिला नदी किनारे की दीवार को पकड़ लिया। उसके भतीजे ने हाथ पकड़कर बाहर की ओर खींचा। शोर मचाया तो गांव के लोग आ गए और उन्होंने मगरमच्छ के ऊपर पत्थर पटके, जिसके बाद मगरमच्छ ने उसे छोड़ा और पानी के अंदर चला गया। मगरमच्छ के हमले से सुखवती का हाथ व पैर जख्मी हो गया। आनन-फानन उसे मेडिकल कॉलेज लाया गया। यहां से मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें