फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सितंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा रोडवेज बस स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। ललितपुर में बजट के अभाव में अधूरे पड़ा रोडवेज बस स्टैंड के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। शासन की तरफ से ढाई करोड़ रुपये का बजट जारी कर दिया गया है। इससे अब बस अड्डा समेत मुख्य सड़क का निर्माण कार्य व अन्य अधूरे कार्यों को पूरा किया जाएग सितंबर माह तक बस स्टैंड बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन

ब्लॉक जखौरा अंतर्गत शहर के समीपवर्ती गांव रोड़ा में वर्ष 2015 में तत्कालीन मुख्यमंत्री ने रोडवेज बस स्टैंड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया था। निर्माण के लिए लगभग सात एकड़ भूूमि को सात करोड़ रुपये में खरीदकर चार करोड़ 99 लाख रुपये का बजट भी जारी कर निर्माण कार्य शुरू कराया। लेकिन तय समय में कार्य न होने से निर्माण राशि कम पड़ गई। इसके बाद रिवाइज एस्टीमेट भेजा गया। इस पर निर्माण राशि दो गुनी होकर नौ करोड़ 35 लाख रुपये हो गई। जिस पर कार्य तेजी से शुरू हुआ। मुख्य भवन पूरी तरह से तैयार हो गया। कैंटीन बन गई। कार्यशाला का कार्य भी अंतिम पड़ाव पर चल रहा था। एपेक्स और मुख्य मार्ग पर सीसी रोड डाला जाना था, लेकिन अब बजट के अभाव में काम फिर रुक गया। इसके चलते पर्याप्त मात्रा में रोडवेज बसों का संचालन नहीं हो पा रहा है।
इसको लेकर अमर उजाला ने 17 अप्रैल को पेज नंबर दो पर सात वर्ष बाद भी नहीं बना रोडवेज डिपो नामक शीर्षक के साथ समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने शासन से पत्राचार किया। अब शासन ने बजट की अधूरी पड़ी राशि को जारी कर दिया है। अब जल्द ही बस स्टैंड के निर्माण में वर्कशॉप में पानी की सुविधा हो सकेगी। साथ ही मुख्य भवन से हाईवे तक सीसी रोड का निर्माण किया जा सकेगा। विभागीय अधिकारियों ने कहना है कि रोडवेज डिपो निर्माण का कार्य अंतिम पड़ाव में चल रहा है। सितंबर तक रोडवेज डिपो पूरी तरह से बनकर तैयार हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें