फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalitpur News: बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की होगी मरम्मत, 45.40 लाख रुपये स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ललितपुर। ललितपुर से जखौरा मार्ग व डारा संपर्क मार्ग से चौतराघाट मार्ग में बारिश से क्षतिग्रस्त सड़कों की जल्द ही मरम्मत होगी। शासन ने इन दोनों सड़कों के मरम्मत कार्य के लिए 45.40 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि दिसंबर माह के अंत तक कार्य शुरू किया जाएगा।
बारिश के मौसम में उफनाए नदी व नालों से सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई थीं। वहीं कई जगह पर मिट्टी का कटान हो गया था। इससे राहगीरों का सुरक्षित चलना मुश्किल हो गया था। इसमें ब्लॉक जखौरा के ललितपुर राजघाट मार्ग में नाले के उफान पर होने से मिट्टी कट गई थी। वहीं, बिरधा अंतर्गत डारा संपर्क मार्ग से चौतराघाट में पानी जमा होने से मिट्टी कट गई थी। वहीं सेतु पुल की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इस पर विभाग ने क्षतिग्रस्त सड़कों व मिट्टी के कटान का आंकलन कर प्रस्ताव शासन को स्वीकृति के लिए भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर शासन ने स्वीकृति देते हुए बजट जारी कर दिया है। इसमें ललितपुर राजघाट मार्ग में 19.90 लाख रुपये व डारा संपर्क मार्ग से चौतराघाट मार्ग के लिए 25.50 लाख से मरम्मत का कार्य किया जाएगा। लोक निर्माण विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया पूर्ण होते ही निर्माण कार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें