फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जर्जर सड़कें और नाली अस्त-व्यस्त, क्यों न हो जल भराव

विज्ञापन
जुगपुरा में डाकघर के पास गली में भरा गंदा पानी - फोटो : LALITPUR
विज्ञापन
ललितपुर। शहर के मोहल्ला जुगपुरा में पानी की उचित निकासी नहीं होने से जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। नाली का पानी सड़क पर बह रहा है। इससे आने- जाने में लोगों को असुविधा हो रही है। बरसात के दौरान समस्या और भी गंभीर हो जाती है। सड़के जर्जर होने के साथ ही नालियां अस्तव्यस्त हैं, इस कारण जलभराव होता रहता है।
विज्ञापन

जुगपुरा वार्ड नंबर 8 में सड़क, नाली के निर्माण कराने की जरूरत है। कई स्थानों पर सड़क, नाली का जाल बिछाने की मांग उठ रही है। जिला पंचायत ने करीब सात साल पहले उस समय पेबर ब्रिक्स बिछाए थे, जब यह ग्राम पंचायत का हिस्सा हुआ करता था। वर्तमान में यह वार्ड बन चुका है। इसके बाद भी वार्ड में सड़क, नाली की समस्या बनी हुई है। डाकघर शाखा के बगल वाली गली में सड़क पर गंदा पानी भरा रहता है। जिससे जलभराव की समस्या उत्पन्न हो गई है। मोहल्लेवासियों व राहगीरों को इसी गंदे पानी में से होकर निकलना पड़ता है। इतना ही नहीं, गंदे पानी से निकलते समय कई बार छोटे-छोटे बच्चे फिसलकर गिर जाते हैं। इसके अलावा महिला व पुरुषों को जागेश्वरी माता मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए जाते समय मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। कई वाहन चालक व पैदल चलने वाले राहगीर इसी गंदे पानी में गिर कर चुटहिल हो चुके है। मोहल्लेवासियों ने कई बार इस सड़क पर हो रहे जलभराव की शिकायत की है लेकिन अभी तक इसी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। मोहल्लेवासियों ने जिलाधिकारी से सड़क पर हो रहे जलभराव की समस्या के निराकरण की मांग की है।
गर्मी के मौसम में जब सड़क पर पानी भरा है तो इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि बारिश में क्या हालत होती होगी? इसे देखने के लिए कोई मौके पर नहीं आता है। यदि एक बार विभागीय अधिकारी सड़क का निरीक्षण कर लें तो समस्या के निदान होने में देर नहीं लगेगी। - हरकिशन
विज्ञापन

पहले जुगपुरा गांव था और अब शहर में आ गया है, लेकिन नए वार्ड में स्थानीय लोगों को उतनी सुविधाएं नहीं मिल पाई हैं। इस कारण स्थानीय लोगों को पीने के पानी से लेकर बिजली व सड़क की समस्या से जूझना पड़ता है। - विंद्रावन रिछारिया
किसी भी वार्ड को तब साफ सुथरा बनाया जा सकता है, जब वार्ड की सभी नालियां पक्की हों। लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। यदि बारिश में यही हाल रहा तो मोहल्लेवासियों के लिए कठिन समस्या खड़ी हो जाएगी। रामस्वरूप रैकवार
वार्ड में जितनी भी कच्ची नाली हैं, उनकी सही निकासी बारिश से पहले करा देनी चाहिए। जिससे कि बारिश में किसी प्रकार के जल भराव की समस्या उत्पन्न न हो । जिन स्थानों पर गंभीर समस्या है, उनकी भी योजना बना ली जाए। संतरानी
जुगपुरा वार्ड शहर के एक किनारे बसा है, इस कारण जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का ध्यान नहीं है। वार्ड में कई आलीशान मकान बन रहे हैं लेकिन कई जगहों पर सड़क, नाली की समस्या बनी हुई है। इस पर ध्यान देने की आवश्यकता है। मीता देवी
वार्ड में जितने भी जल भराव वाले स्थान हैं, उन्हें चिह्नित कर लिया जाए। जिससे कि बारिश के दौरान होने वाली समस्या का निदान कराया जा सके। फिलहाल नगर पालिका की तैयारी दिखाई नहीं दे रही है। मिथलेेश
करीब दस मीटर की सड़क अन्य जगहों से नीची हो गई है। इसके अलावा नाली भी नहीं बनी है, जिस कारण रास्ते में गंदा पानी भर जाता है। बारिश में पानी घरों में घुसने लगता है। इससे स्थानीय लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ता है।- भज्जू
विज्ञापन

---
जिला पंचायत ने सड़क का निर्माण कराया था। यदि नाली की समस्या है तो उसका समाधान कराया जाएगा। - रजनी साहू अध्यक्ष, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें