फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सड़कें खस्ता हाल, जनता बेहाल

Thu, 29 Dec 2016 01:29 AM IST
lalitpur
विज्ञापन
road - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर की प्रमुख सड़कों की हालत खस्ता है। सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढों व उखड़ी पड़ी गिट्टी से राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोक निर्माण विभाग इस ओर से आंख मूंदे बैठा है।
विज्ञापन


शहर के हृदय स्थल घंटाघर से श्रीतुवन चौराहा, श्रीवर्णी जैन चौराहा, रेलवे स्टेशन होते हुए शहर को देवगढ़ अंतर्राज्जीय मार्ग से जोड़ने वाले मार्ग की हालत खराब है। इसी तरह घंटाघर परिसर से आजादचौक, मवेशी बाजार भी जर्जर हैं। वहीं घंटाघर से सदरकांटा, इलाइट चौराहा से गल्लामंडी होते हुए चंदेरा तक जाने वाला मार्ग शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग 44 से जोड़ता है। इस मार्ग की हालत भी जुदा नहीं हैँ। इसके अलावा इलाट चौराहे से मुहल्ला हरदीला व पिसनारीबाग तिराहे तक जाने वाला मार्ग, सदनशाह वाला मार्ग की हालत भी खराब है। शहर को राष्ट्रीय राजमार्ग व स्टेट हाईवे से जोड़ने वाले सभी मार्ग भले ही नगर पालिका सीमा में हैं और शहर के प्रमुख मार्ग हैं लेकिन इनका निर्माण व रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है।

बीते डेढ़ वर्ष से उक्त सड़कों की स्थिति काफी बेकार है। बरसात के मौसम में शहर की यह सड़कें पूरी तरह से उखड़ चुकी हैं, जिससे लोगों का काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों, विभिन्न संगठनों व कुछ राजनीतिक संगठनों द्वारा अनेकों बार सड़क की मरम्मत कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बरसात को बीते हुए करीब तीन माह बीतने वाले हैं, लेकिन लोक निर्माण विभाग अभी तक चेता नहीं है।
विज्ञापन


जर्जर सड़कें बिगाड़ रहीं स्वास्थ्य
जर्जर हो चुकी  सड़कों से राहगीरों व स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़े-बड़े गड्ढों में तबदील हो चुकी यह सड़कें वाहनों की दुर्दशा तो कर ही रही हैं, साथ  ही लोगों के शरीर व स्वास्थ्य पर भी बुरा असर कर रहीं हैं। इन बदहाल सड़कों पर मोटरसाइकिल दौड़ाने वालों में कमर दर्द की बीमारी जन्म लेने लगी है।  इसके अलावा हवा में उड़ रहे धूल के कण राहगीरों व स्थानीय लोगों को बीमार कर रहे हैं। साथ ही सड़कों पर उखड़ी पड़ी गिट्टियां बड़ें वाहनों के पहियों के दबाव से उछलकर लोगों को घायल कर रही हैं। ववाहनों को भी नुकसान पहुंचा रही हैं। वहीं बड़े-बड़े व गहरे गड्ढों के कारण लोग दुर्घटनाओं का भी शिकार बन रहे हैं।

नहीं डाली दोबारा सड़क
रेलवे स्टेशन मार्ग पर स्थित कृष्णा टॉकीज से लेकर नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग तक की करीब एक किलोमीटर सड़क का निर्माण बीते जून माह में किया गया था। यह सड़क पूरे एक माह की नहीं चली थी और बरसात शुरू होने से पहले ही उखड़ गई थी। स्थानीय लोगों व विभिन्न संगठनों की शिकायत पर जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम ने कार्यदायी संस्था को दोबारा उक्त सड़क का निर्माण कराने के आदेश दिए थे। बीते माह उक्त ठेकेदार ने सड़क निर्माण कार्य के नाम पर लीपा-पोती करके इतिश्री कर ली है। वर्तमान में भी उक्त मार्ग पर गड्ढे हैं। इसके अलावा इलाइट चौराहा से पिसनारीबाग होते हुए राजघाट मार्ग पर नगर पालिका सीमा हद का करीब एक किलो मीटर मार्ग पूरी तरह से उखड़ चुका है। राहगीरों को काफी दिक्कतों का समना करना पड़ता है। इस मार्ग के निर्माण को लेकर लोक निर्माण विभाग को शासन से स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन अभी तक इस मार्ग का निर्माण नहीं किया जा रहा है।

कार्यदायी फर्म द्वारा कृष्णा टॉकीज से लेकर नेहरू नगर रेलवे क्रासिंग तक का दोबारा निर्माण कार्य कर दिया गया है। इसके अलावा जिन मार्गों पर गड्ढे हैं तो उन पर पेंच वर्क का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

इं राम सूरत
अधिशासी अधिकारी, लोक निर्माण विभाग ललितपुर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें